फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accused dharmendra has no regret of arresting

धर्मेंद्र को पकड़े जाने का गम नहीं

Wed, 27 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
accused dharmendra has no regret of arresting
बस्ती पकड़ा गया आरोपी धर्मेंद्र। - फोटो : राजेश
बस्ती। लजघटा गांव निवासी अरविंद सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता गौरिया नयन में हुई पुलिस मुठभेड़ में पकड़ तो लिया गया मगर लॉकअप में होने के बाद भी अरविंद के परिवार के खात्मे की जिद मन में पालने वाले उसके चेहरे पर पुलिस का कोई खौफ नहीं था।
विज्ञापन


पत्रकारों के सामने उसने अरविंद सिंह की हत्या करने की बात स्वीकारते हुए कहा कि अगर वह जिंदा रहा तो अरविंद के परिवार के जीवित बचे अन्य पुरुषों को भी मार देगा। उसने बताया कि अरविंद सिंह ने उसके घर पर कब्जा कर लिया था। उसकी मां को मारने पीटने के बाद अरविंद ने उसकी वीडियो क्लिपिंग उसके मोबाइल फोन पर भेजी थी। इससे अपमानित हाकर उसने अरविंद को ठिकाने लगाने की ठान ली थी। बताया कि उसने मोबाइल से अरविंद को भी अपमान का बदला लेने के बारे में एक सप्ताह पहले ही बता दिया था।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के लिए उसने पंचायत चुनावों में अरविंद के छोटे भाई के हाथों मार खाने वाले सोनू पाठक को साथ लेकर 20 मार्च को अरविंद सिंह की हत्या उस समय कर दी थी जब वह अमारी बाजार से शाम सात बजे वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लॉकअप में चिल्लाते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि मां को जिस तरीके से मारपीटकर घर कब्जा कर लिया गया, उससे वह अपमानित महसूस करने लगा। उसने मां के साथ हुए अत्याचार का बदला लेने के लिए ही अरविंद को गोली मारी थी। बताया कि घटना के वक्त सोनू पाठक बाइक चला रहा था और उसने तीन गोली अरविंद को मारने के बाद दो हवाई फायर करते हुए भाग निकला। इसके बाद ही वह एनकाउंटर में मारे गए राम कुमार यादव के संपर्क में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed