{"_id":"d496cb677bc5602ee1b4dd1b873d3264","slug":"aap-workers-burnt-idol-of-gujrat-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ कार्यकर्ताओं ने गुजरात सीएम का पुतला जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘आप’ कार्यकर्ताओं ने गुजरात सीएम का पुतला जलाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनन्दी
विज्ञापन
बेन का पुतला फूंका और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2010-11 में गुजरात की 250 एकड़ भूमि वर्तमान मुख्यमंत्री आनन्दी बेन की बेटी अनार पटेल और उनके व्यापारिक सहयोगी की कंपनी को मात्र 15 रुपये मीटर की दर से दे दी गई। उस समय मुख्यमंत्री आज के प्रध्ाानमंत्री नरेंद्र मोदी थे।
कहा कि जमीन का भू-उपयोग रातोरात बदला गया। वन विभाग की भूमि को व्यावसायिक बना दिया गया। उस भूमि कीमत वर्तमान में सात सौ करोड़ रुपये है। कहा कि भाजपा ने गुजरात में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। केंद्र जांच कराने के बजाय मुख्यमंत्री का सहयोग कर रही है।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गुजरात की मुख्यमंत्री का पुतला आग के हवाले किया। बाद में जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। इस मौके पर सत्य प्रकाश वर्मा, चंद्रदेव गौड़, फूलचंद गुप्ता, विकास कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञानेश चंद्र श्रीवास्तव, रितेश चौधरी, अजय कुमार आदि थे।