फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a jwelary seller cut by train

सरनामगंज के स्वर्ण व्यवसायी की ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 14 Nov 2018 12:19 AM IST
basti
basti Updated Wed, 14 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
a jwelary seller cut by train
शंभू फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के सरनामगंज निवासी शंभू नाथ (25) पुत्र रामकरन की ट्रेन से कटने पर मौत हो गई। हादसा गोंडा जिले के कुनगाई स्टेशन क्रॉसिंग के पास सोमवार देरशाम हुआ।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। अयोध्या के सरयू तट पर परिजनों ने अंत्येष्टि कर दी। पैतृक गांव सरनामगंज में मातम का माहौल है। सरनामगंज बाजार में ज्वेलरी की दुकान करने वाले शंभू सोमवार शाम करीब पांच बजे घर पर किसी को बताए बिना बाइक से निकले थे। शाम करीब छह बजे शव क्षत-विक्षत कुनगाई स्थित क्रॉसिंग के पास रेलवे पटरी पर मिला। कुछ ही दूरी पर बाइक भी खड़ी मिली। जीआरपी ने शम्भू की जेब से मिले कार्ड से परिजनों को जानकारी दी। शंभूनाथ सोनी की मौत से बाजार के लोग हतप्रभ हैं। वह आत्महत्या या साजिश के शिकार हुए यह पहेली बनी है। बाजार के दुकानदार भी किसी से विवाद से इनकार करते हैं। पत्नी रीना का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन साल का बेटा हिमांशु और एक साल की बेटी आराध्या के सिर से पिता का साया भी उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed