फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a culprit of lottery director caught

ऑनलाइन लॉटरी की पोल खुली, एक गिरफ्त में

Sun, 10 Jun 2018 11:42 PM IST
basti
basti Updated Sun, 10 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
a culprit of lottery director caught
पकड़ा गया लॉटरी निकालने का आरोपी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। बेरोजगार नौजवानों को मोटी कमाई का झांसा देकर ठगने वालों के गिरोह का सरगना पुरानी बस्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो हाईटेक तरीके से लॉटरी निकालता था। खास सॉफ्टवेयर के जरिए चलराए जा रहे इस लॉटरी सिस्टम में 12 रुपये का टिकट देकर नंबर आने पर सौ रुपये मिलते थे। कहना है कि इस गिरोह में कुछ और शामिल हैं। जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 एसपी दिलीप कुमार के बताया कि हफ़्ते भर से पुरानी बस्ती क्षेत्र के लखिया बाबा के स्थान पर ऑनलाइन लॉटरी की शिकायत मिल रही थी। संज्ञान लेते हुए एएसपी पंकज के पर्यवेक्षण में सीओ सदर आलोक सिंह ने पुरानी बस्ती थानेदार सर्वेश राय के अलावा एसआई दुर्गेश पांडेय, कांस्टेबल अशोक यादव, राम सुमेर चौहान के साथ दोपहर डेढ़ बजे भेजा। सटीक सूचना के चलते मौके से लॉटरी का खेल कराते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसने खुद को पंकज तिवारी निवासी तिवारी टोला बताया। तलाशी में जेब से 4810 रुपये नकद, एक मोबाइल, एक कॉपी-पेन, पर्चियां बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।  
विज्ञापन


हर घंटे निकालते थे ड्रॉ 
लक इंडिया नाम की वेबसाइट के जरिए यह खेल चलाया जा रहा था। इसमें प्रत्येक घंटे ड्रॉ निकाला जाता था। 12 रुपये में एक टिकट बेचते थे, जिसका ऑनलाइन लकी ड्रॉ निकालते थे। जिसका नंबर आ जाए, उसे 100 रुपये लौटाते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed