फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रेउरा नाले में बहते मिली युवती की लाश

रेउरा नाले में बहते मिली युवती की लाश

Tue, 26 Mar 2019 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
रेउरा नाले में बहते मिली युवती की लाश
रेउरा नाले में बहते मिली युवती की लाश
विज्ञापन

मानसिक रूप से बीमार का मुंबई में चल रहा था इलाज
रुधौली के बिजलपुर के नाले में शव देख पुलिस को दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। थाना क्षेत्र के विजलपुर गांव के पास स्थित नाले में मंगलवार सुबह 21 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान इसी क्षेत्र के दुबौलिया की रहने वाली ऐसी युवती के रूप में हुई जो दो दिन पहले घर से लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत हसनी के राजस्व गांव दुबौलिया निवासी खारिद अली ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी 21 वर्षीय बेटी हाजरा बेगम 25 मार्च सुबह घर से अचानक गायब हो गई। परिवार के लोग काफी ढूंढे लेकिन वह नहीं मिली। मंगलवार गांव के लोगों ने दुबौलिया और बिजलपुर के बीच रेउरा नाले( छोटी नदी) में एक लाश देख पुलिस को सूचना दी। पिता का कहना है कि मानसिक रूप से बीमार हजारा का इलाज दो वर्ष से मुंबई ले जाकर शुरू किया जो अब तक चल रहा था। हाजरा दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। छोटी बहन साहिबा खातून व जैनुल्लाह उर्फ मुन्नू अभी पढ़ाई कर रहे हैं। थानाध्यक्ष रामपाल यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed