फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बेकाबू कार की चपेट में दो आए, एक की मौत

बेकाबू कार की चपेट में दो आए, एक की मौत

Fri, 04 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार की चपेट में दो आए, एक की मौत
हर्रैया (बस्ती)। डेंजर जोन बन चुके फोरलेन पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई। साइकिल चालक को रौंदते हुए ऑटो से जा भिड़ी। साइकिल सवार की मौत हो गई जबकि ऑटो चालक की हालत गंभीर है। हादसा फोरलेन पर महूघाट गांव के पास हुआ। सहराएं गांव के राम आसरे (45 वर्ष) साइकिल से किसी कार्य से कस्बे के लिए आ रहे थे। महूघाट गांव के सामने चौराहे को पार करते समय लखनऊ की ओर से आ रही कार की चपेट मे आ गए। कार की ठोकर से राम आसरे उछल कर दूर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खराब खड़े आटो से जा भिड़ी। जिसमें खराबी ठीक कर रहा आटो चालक नगर थाना क्षेत्र भटहा गांव निवासी राजेश पुत्र राम अचल घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी।लोगों की मदद से हर्रैया पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया लो गई। घायल राजेश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भागने की कोशिश में लोगों के हत्थे चढ़ गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार और चालक को थाने ले आई है। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed