फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   24 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

24 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

Sun, 25 Jun 2017 05:43 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस
थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरों के तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में 24 घंटे बीत गए है, मगर पुलिस अब भी खाली हाथ है। बदमाशों की गिरफ्तारी तो दूर पुलिस उनका सुराग तक नहीं लगा सकी है। यह मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा है, मगर पुलिस जांच की आड़ लेकर खुद की इज्जत बचाने में जुटी है। गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने घर के अंदर एक बक्से का ताल तोड़कर उसमें रखे जेवरात और दो हजार नकदी चुराए। इसके बाद इन्हीं चोरों ने मां के पास सो रही तीन साल की मासूम को उठाकर घर पिछवाड़े ले जाकर दुष्कर्म किया। रात में ढाई बजे के करीब जब गृह स्वामी के कान में बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो उसे ढूंढा जाने लगा। बच्ची घर के पिछवाड़े नल के पास घायलावस्था में मिली। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर थानेदार पहुंचे। जांच पड़ताल कर ही रहे थे कि पुलिस अधीक्षक भी मय दलबल वहां आ गए। आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद वे वापस लौट आए। इधर पहले तो पुलिस इस मामले की लीपापोती करने में जुटी रही, मगर मामले को तूल पकड़ता देखकर मुकदमा दर्ज कर लिया। मगर सफलता अभी दूर है। बदमाशों का सुराग भी पुलिस अभी नहीं लगा पाई है। थानाध्यक्ष एमपी चतुर्वेदी ने कहा कि मामले के हर बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। पूछताछ चल रही है। शीघ्र ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed