फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम

Fri, 09 Nov 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम
फोटो
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम
बोकनार गांव के वीरेंद्र उपाध्याय हत्याकांड
घटना का खुलासा नहीं होने से गांव में गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। बोकनार गांव की वीरेंद्र उपाध्याय की हत्या का खुलासा नहीं होने से ग्रामीण उग्र हो गए। विरोध में गांव के लोगों ने महदेवा-बस्ती मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस विरोधी नारे लगाने लगे। सीओ ने लोगों को आश्वासन देकर जाम हटवाया।
लालगंज थाना क्षेत्र के बोकनार गांव के लोग शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे महदेवा-बस्ती मार्ग पर जाम कर लालगंज पुलिस विरोधी नारे लगाने लगे। वीरेंद्र उपाध्याय के हत्यारों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। गांव वालों के जाम लगाए जाने की जानकारी मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंच गए। गांव वालों में गुस्सा और शीघ्र खुलासे की मांग की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह भी पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर हालत को संभाल लिए। रहस्यमय हाल में हुई मौत की घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया। लगभग एक घंटे के जाम के चलते वाहनों की लाइन लग गई। दोपहिया वाहन चालक दूसरे रास्तों से निकले। इस दौरान अनिल कुमार पांडेय, अनिल कुमार उपाध्याय, दीपक, शिवप्रसाद उपाध्याय, अभय देव शुक्ल, बलराम उपाध्याय, उमापति पाठक, चंद्रमणि उपाध्याय, पिंटू, अंजनी कुमार शुक्ला सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

मृतक वीरेंद्र के भाई बलराम उपाध्याय को लालगंज पुलिस थाने ले गई। हत्याकांड के खुलासे के बारे में सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि उलझा हुआ मामला है। पुलिस अपना काम कर रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सोमवार तक थानाध्यक्ष लालगंज ने खुलासे का समय लिया है। अगर हत्या का जल्द खुलासा नहीं हुआ इस बार लालगंज पुलिस के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मसला
26 अक्तूबर की शाम लालगंज थाना क्षेत्र के बोकनार निवासी वीरेन्द्र उपाध्याय (30) मोबाइल पर किसी का फोन आने के बाद घर से कहीं निकले। पूरी रात घर न लौटने पर परिवार के लोग ढूंढने लगे पर पता नहीं चला। तब लालगंज थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसी बीच बुधवार को पुरानी बस्ती पुलिस ने क्षेत्र के कड़र खास के गन्ने के एक खेत से बरामद किया। शुक्रवार को परिवार के लोग थाने पर पहुंचे और पुलिस के पास जमा मृतक के शरीर से मिले जनेऊ में बंधी चाभी व कपड़े से पहचान हो सकी। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे परिवार रिश्तेदारों ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed