{"_id":"59875e744f1c1b931e8b490c","slug":"81502043764-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम क्लोनिंग करके 37 हजार उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम क्लोनिंग करके 37 हजार उड़ाया
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सउदी अरब गए परदेशी के एटीएम का क्लोन बनाकर हैकरों ने साढ़े 37 हजार रुपये उड़ा दिया। 10 मिनट के भीतर तीन बार 10-10 और चौथी बार साढ़े सात हजार रुपये निकलने का एसएमएस अलर्ट मिलने पर इसकी जानकारी हुई। घर पर मौजूद भाई के एसपी से मिलकर प्राथनापत्र देने पर पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल रकम वापस मंगाने के लिए युद्घ स्तर पर जुटा है। क्लोनिंग में हैकर असली के जैसा डुप्लीकेट एटीएम कार्ड बना लेते हैं।
नगर थानाक्षेत्र के अरबापुर निवासी सद्दाम हुसैन घर की माली हालत सुधारने के लिए सउदी अरब गया। वहां जाने के लिए उसे कई लोगों से कर्ज लेना पड़ा था,जिसे वह धीरे-धीरे चुका रहा है। एक अगस्त को उसने अपने ऐसे एसबीआई एकाउंट में साढ़े 37 हजार रुपये डाला, जिसका एटीएम उसके घर रहने वाले छोटे भाई कलाम हुसैन के पास है। कलाम हुसैन के अनुसार उसके मोबाइल पर चार मैसेज आया, जिसमें तीन में 10-10 और चौथे में साढ़े सात हजार रुपये निकाले गए।
एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि यह क्लोनिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। जिसमें हैकर एटीएम का हूबहूू डुप्लीकेट कार्ड बना लेते हैं। पिन कोड क्रैश करके रकम निकाली गई होगी। साइबर सेल के जरिए उस एटीएम का फुटेज मंगाया जा रहा है,जहां से रकम निकाली गई।