फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पिता संग विवाहिता को पीटने वाले नामजद

पिता संग विवाहिता को पीटने वाले नामजद

Sun, 17 Sep 2017 11:28 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
पिता संग विवाहिता को पीटने वाले नामजद
पिता संग विवाहिता को पीटने वाले नामजद
विज्ञापन


बनकटी।
लालगंज थाना क्षेत्र के भिटहा में विवाहिता और उसके पिता को कमरे में बंद करके पीटने और घर से निकाल देने के मामले में पुलिस ने पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर में पति सुखदेव ,ससुर चितरंजन, सास शीतला देवी, ननद किरन और देवर विकास पर आरोप लगाया। इसके आधार पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और अन्य धाराओं मुकदमा लिखा।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के खम्हरिया निवासी गोरखनाथ तिवारी ने अपनी बेटी ममता की शादी 29 मई 2015 को लालगंज क्षेत्र के भिटहा निवासी चितरंजन के पुत्र सुखदेव से की। शादी में विदाई की परंपरा न होने की वजह से 20 अप्रैल 2016 को उसका गौना गया। ससुराल में कुछ दिन के बाद ही दहे को लेकर अनबन होने लगी। पीड़िता का कहना है कि कम दहेज की बात पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का कहना है कि शनिवार को उसके पिता और उसे कमरे में बंद करके इन सबने मारापीटा और घर से निकाल दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



पानी में डूबने से हुई थी रामावती मौत

बस्ती।
परशुरामपुर थाना तल्हवापुर माफी गांव की रामावती की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि पोखरे में डूबने से उसकी मौत हुई। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के तफ्तीश की दिशा बदल गई। रामावती के भाई की तहरीर के मद्देनजर पुलिस ने देवर संतराम पर हत्या करके शव पोखरे में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी थाने के पूरेदिवान की रामावती (35) की शादी परशुरामपुर थाने के तल्हवापुर निवासी विजय बहादुर के साथ हुई। उसका पति लुधियाना में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात को किसी बात को लेकर रामावती और उसके देवर में कहासुनी हुई। सुबह रामावती जरूरी काम से गांव के बाहर गई। पोखरे के किनारे जाने पर उसका पांव फिसल गया। इससे वह पानी में डूब गई। उधर, काफी देर तक न लौटने पर घर के सब लोग उसे ढूंढने लगे। काफी समय बाद उसका शव तालाब में उतराते देख किसी ने बताया। जानकारी होते ही रामावती के भाई दुखरन पहुंच गए और देवर संतराम पर बहन को मारपीट कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। एसओ रवि कुमार राय का कहना है कि पुलिस को पहले से यकीन था कि उनकी पानी में डूबने से मौत हुई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद प्रमाणित हो गया।


चार दिन में जालसाज को नहीं खोज पाई पुलिस

महराजगंज।
महिला को झांसा देकर 10 हजार रुपये हड़प लेने के मामले में चार दिन बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपी के न पकड़े जाने से ठगी की शिकार महिला सदमे में है।
13 सितंबर को कप्तानगंज थाने के मटिहनिया की हजरुनिशा पत्नी कयामुद्दीन घरेलू खर्च के लिए पूर्वांचल बैंक से रुपये निकालने गईं। वहां बगल में खड़े एक युवक से उसने 16 हजार रुपये निकालने के लिए फॉर्म फरने को कहा।
हजरुनिशा का कहना है कि एक साथ पूरे रुपये लेकर जाने से वह डरने लगी तो 10 हजार रुपये पुन: अपने खाते में जमा करने के लिए जमा पर्ची उसी युवक से भरवाया। युवक ने बजाए हजुरुनिशा के खाता नंबर डालने के उसने अपना एकाउंट नंबर भर दिया। ठगी की शिकार महिला ने देर शाम सूचना दी। पुलिस और बैंक कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज देखकर पता लगाया तो बताया युवक लालगंज थाने का रहने वाला बताया जा रहा है। कप्तानगंज के एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

शहर से दो बाइक चोरी

बस्ती।
पुलिस की नाक में दम कर चुके बाइक लिफ्टरों ने शनिवार की रात में भी दो बाइक उठा लिया। कोतवाली क्षेत्र के कंपनीबाग महरीखावां मोहल्ले और रोडवेज से दो बाइक चुराई गईं।
शिवनगर तुर्कहिया निवासी अखिलेश द्विवेदी ने महरीखावां में भी एक फर्म खोला है। जहां वह रोजाना अपनी पीले रंग की बाइक से जाते थे। शनिवार को शाम करीब चार बजे घर जाने के लिए निकले तो बाइक नहीं दिखी। खोजबीन के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस को खबर की।
दूसरी घटना में रोडवेज के निकट एक होटल के सामने से बाइक पर हाथ साफ कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के सोनूपार निवासी महेन्द्र नाथ दूबे 13 सितंबर रात अपनी बाइक होटल के सामने खड़ी करके किसी काम से गए। कुछ समय बाद लौटे तो बाइक नहीं दिखी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।
हाल में ही गैंग पकड़ा गया
पुलिस ने हाल में ही बाइक लिफ्टरों का दो गैंग पकड़ा। इनके कब्जे से तीन दर्जन बाइकें बरामद हुईं। बावजूद इसके लिफ्टरों की हरकत नहीं रुकी। सबसे ज्यादा रोडवेज, जिला और जिला महिला और ओपेक हॉस्पिटल के अलावा रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी हो रही हैं। मालवीय रोड पर एलआईसी दफ्तर और कई बड़े नर्सिंग होम से भी बाइक गायब होने के मामले आ रहे हैं। लोग अपनी बाइक खड़ी कर निश्चिंत होकर काम निपटाते हैं। मगर लौटने पर बाइक गायब होने की शिकायत मिलती है।
एहतियात बरतने में हिचकिचाहट
बाइक लिफ्टिंग की लगातार घटनाएं सामने आने से लोग भले ही डरे हुए हैं लेकिन एहतियाती उपाय करने में अब भी हिचकिचाते हैं। बार-बार पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञ कंपनी के लॉक के भरोसे बाइक छोड़ने को मना करते हैं। सलाह देते हैं कि बाइक में अतिरिक्त लॉक लगाकर ही उसे कहीं छोड़ें लेकिन इस पर अमल विरले ही करते होंगे।
तत्काल सूचना देना कारगर
एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि बाइक गायब होने की जानकारी होते ही बिना वक्त गंवाए पुलिस को सूचना देनी चाहिए। इससे पुलिस को नाकाबंदी करके सघन चेकिंग कराने का मौका मिल जाता है। ऐसा करके कई बाइक तुरंत बरामद की जा चुकी हैं। इसलिए लोगों को अतिरिक्त लॉक लगाने के साथ ही इस बार पर भी ध्यान देना चाहिए।

डिवाइडर से भिड़कर रोड पर पलटा ट्रक

बहादुरपुर/बस्ती।
फोरलेन पर नगर थाना क्षेत्र के दुबखरा के पास पेठा लादकर पूरब की ओर जा रहा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। ड्राइवर ने संभालने की कोशिश तो की लेकिन नाकाम रहा। गाड़ी रोड के किनारे पलट गई। इसके ड्राइवर-खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रोड पर मिनी ट्रक पलटने से हाईवे की एक साइड की लेन पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत करके जाम हटवाया।

रविवार को फैजाबाद से पेठा लादकर जा रहा मिनी ट्रक सामने जा रही तेज रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुआ। गोंडा जिले के लोनपुर थाना नवाबगंज निवासी बबलू तिवारी मिनी ट्रक चलाते हैं। रविवार को अनिल कुमार पेठा लादकर बस्ती आ रहे थे। दुबखबरा के पास पहुंचने पर अचानक सामने से हाईस्पीड कार आ पहुंची। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed