फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भट्ठे पर ईट गिरने से महिला मजदूर की मौत

भट्ठे पर ईट गिरने से महिला मजदूर की मौत

Tue, 14 May 2019 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
भट्ठे पर ईट गिरने से महिला मजदूर की मौत
फोटो
विज्ञापन

भट्ठे पर ईंट गिरने से महिला मजदूर की मौत
वाल्टरगंज के कर्मा के ईंट भट्ठे की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के कर्मा में स्थित खान ब्रिक फील्ड पर काम कर रही महिला मजदूर ईंट गिरने से मलबे में दब गई। महिला को जब तक मलबे से बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ईंट भट्ठे पर 35 वर्षीय अंजली देवी पत्नी प्रकाश निवासी खजूरी थाना कुसमी, जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ सोमवार रात भट्ठे से ईंट निकाल रही थी। अचानक काफी ऊंचाई तक रखी गई ईंट भरभरा कर गिर गई। अंजली नीचे पड़ने से दब गई। उसका पति भी साथ ही काम कर रहा था, वह बाल-बाल बच गया। भट्टे के मुंशी बाबूलाल यादव ने बताया कि पति-पत्नी दोनों भट्ठे र्से इंटें निकाल रहे थे। पति बाहर ईंट रखने गया और अंजली अगले चक्र के लिए ईंटें निकाल रही थी कि दुर्घटना हो गई। इससे मौके पर ही अंजली की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने घटना की पुष्टि की है। बताया शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
ईंट भट्टे पर मजदूरी कर अंजली देवी अपने पति के साथ घर गृहस्थी की गाड़ी खींचती थी। 30 वर्षीय अंजली देवी की आकस्मिक मौत से उसके दो लड़के तथा एक लड़की के सिर से मां का साया उठ गया है। बच्चे दहाड़ें मार कर अपनी मां के लिए रो रहे हैं। उन्हें क्या पता कि अब उनकी मां इस दुनिया में नहीं है। सभी बच्चे बच्चों को रोते देख आसपास की महिलाएं अपने आंसुओं को नहीं रोक पा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
फोरलेन पर परसा हज्जाम चौराहे के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
ओड़वारा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित परसा हज्जाम चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। सोमवार रात भोजन कर सड़क उस पार दूसरे मकान में सोने के लिए जा रहे थे।
परसा हज्जाम निवासी संतबली यादव (55) रात में भोजन कर सड़क उस पार कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान पर जा रहे थे। सड़क पार करने के दौरान ही बस्ती की ओर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। गंभीर घायल होकर सड़क पर जा गिरे। लोगों से मिलने पर पहुंचे खझौला चौकी प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज सुदामा यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के लोगों ने मुंडेरवा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक अपने पीछे पत्नी सुदामा देवी, तीन लड़के, तीन लड़कियां छोड़ गए। सभी बच्चे विवाहित हैं।

मारपीट में घायल युवक की लखनऊ में मौत
नगर थाने के धौरहरा में नौ मई को हुआ था विवाद
गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, चारो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। धौरहरा में नौ मई को हुई मारपीट में घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दादी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
नगर थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी प्रभावती पत्नी राम सागर ने नगर पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि नौ मई की सुबह लगभग आठ बजे पुरानी रंजिश में खुशियाल, हृदयराम, सोनवर्षा पत्नी झिनकू व दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम उभाई निवासी सुग्रीव लाठी-डंडा लेकर दरवाजे पर पहुंचे। नाती 25 वर्षीय शिवम को पीटने लगे। सिर व सीने पर गंभीर चोटें लगी और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। फिर भी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बेहोशी की हालत में नगर थाने लाए, जहां पुलिस ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां हालत और बिगड़ी तो कैली अस्पताल रेफर कर दिया, जहां सुधार न देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर के बायीं तरफ की नस फट गई है। तत्काल लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां एफआई हॉस्पिटल में बेहोशी की हालत में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार की भोर शिवम की मौत हो गई। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी नगर अनिल कुमार ने बताया कि मृतक शिवम की दादी के तहरीर पर गांव के खुशियाल, हृदयराम, सोनवर्षा और उभाई निवासी सुग्रीव पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।




सांप के डसने से युवती की अस्पताल में मौत
हर्रैया के जगदीशपुर गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर (दुबिहवा) गांव की 22 वर्षीय निर्मला वर्मा पुत्री हरीराम वर्मा को सोमवार की देर शाम को सांप ने डस लिया। परिवार के लोग सीएचसी हर्रैया ले गए जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। निर्मला रात करीब आठ बजे घर के बगल खेत में मिर्चा तोड़ने गई थी। जहां सांप ने पैर में डस लिया। घर आकर परिवार के लोगों को जानकारी दी। आनन-फानन परिवार के लोग लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचे। प्राथमिक उपचार के दौरान हालात बिगड़ती गई तो डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को अंत्येष्टि की गई।


सांप के डसने से युवक गंभीर
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सरवनपुर चौबे ग्राम पंचायत के डेल्हा गांव के युवक को सांप ने डस लिया। घरवालों को जानकारी हुई तो अंबेडकर नगर ले गए। जहां पर युवक का इलाज चल रहा है। सरवनपुर चौबे ग्राम पंचायत के डेल्हा गांव के उमेश (19) मंगलवार की सुबह नौ बजे घर के पास रखे गए बांस को लेने गए थे। जैसे ही बांस को उठाया कि अचानक दायें पैर में सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। हालत गंभीर होते देखकर परिजन आनन-फानन उमेश को अंबेडकर नगर जनपद के किसी निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां पर युवक का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed