फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बाइक बनी आग का गोला, महिला समेत तीन जिंदा जले

बाइक बनी आग का गोला, महिला समेत तीन जिंदा जले

Wed, 13 Jun 2018 11:39 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
बाइक बनी आग का गोला, महिला समेत तीन जिंदा जले
demo pic

विज्ञापन


दुबौलिया (बस्ती)। रामजानकी मार्ग पर विशेषरगंज के कसैला बाबू गांव के पास बुधवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग जिंदा जल गए। हादसे की शिकार एक बाइक पर गैलन बंधा था, जो बाइकों के बीच टक्कर से फट गया और दोनों बाइकों में आग लग गई। दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग भी आग की चपेट में आ गए और पांच मिनट में ही तीनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
हादसे की सूचना मिलते ही सीओ कलवारी अरविन्द कुमार वर्मा, सीओ हर्रैया सतीश शुक्ला के साथ दुबौलिया, कलवारी, हर्रैया और कप्तानगंज थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी बाद में घटना स्थल पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में लालगंज थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी सुजीत (28) पुत्र राजेन्द्र, उसकी मां मुन्नी देवी (50) और दुबौलिया के विशुनदासपुर निवासी कोटेदार इन्द्रसेन सिंह (30) शामिल हैं।
विज्ञापन


मां को लेकर डॉक्टर के पास गए थे सुजीत
- कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी सुजीत बुधवार को अपनी मां का इलाज कराने फैजाबाद गए थे। दोपहर करीब दो बजे लौटते समय कसैला बाबू के पास उनकी बाइक सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। पुलिस के अनुसार दूसरी बाइक पर पीछे गैलेन बंधा था, जिसमें ज्वलनशील पदार्थ (डीजल या पेट्रोल) था। दोनों बाइकों की टक्कर के बाद ज्वलनशील पदार्थ की वजह से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed