फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पटाखा कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, चार हिरासत में

पटाखा कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, चार हिरासत में

Sun, 04 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
पटाखा कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, चार हिरासत में
पटाखा कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, चार हिरासत में
विज्ञापन

परशुरामपुर के पटाखा व्यवसायियों में हड़कंप
पटाखा की अवैध फैक्ट्री समेत दो दुकानें सील
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। बभनान में अवैध पटाखा गोदाम में आग के बाद परशुरामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की छापामारी शनिवार को तेज हो गई। चार को हिरासत में लेकर एक अवैध फैक्ट्री समेत दो दुकानें सील किए जाने से हड़कंप मच गया।

शनिवार को एसडीएम हर्रैया, सीओ हर्रैया के नेतृत्व में परशुरामपुर क्षेत्र के पटाखा व्यवसायियों की दुकानों पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। चौरी बाजार में अवैध पटाखा फैक्ट्री सील कर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। कोहराए और जगदीशपुर बाजार की दो दुकानों को सील किया गया है। एसडीएम शिव प्रताप शुक्ला और सीओ राहुल पांडेय, परशुरामपुर एसओ की टीम ने शनिवार को दिन में करीब ढाई बजे चौरी बाजार में एक पटाखा कारोबारी के यहां छापेमारी की। यहां पटाखा बनाते हुए मंगरू तथा शमीम को हिरासत में लिया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखा बनाने की सामान, पोटाश, सोहरा, कोयले का बुरादा, लकड़ी का बुरादा, अनार व देसी गोले बरामद किए गए हैं। टीम दोपहर बाद सिकंदरपुर बाजार में मुस्तफा पुत्र गुलाम मोहम्मद के यहां छापेमारी की। मुस्तफा के पास पटाखा रखने का लाइसेंस था और उस की चौहद्दी भी सही पाई गई। उसके बाद टीम दोपहर बाद करीब तीन बजे कोहराए बाजार पहुंची। यहां पटाखा व्यवसायी सलमान की दुकान है जो कि लाइसेंस नहीं दिखा सका है। गोदाम की चौहद्दी किसी और जगह की थी। एसडीएम ने गोदाम सील कर दिया। सलमान की ही दुकान कोहराए से थोड़ी दूर हटकर पटखापुर रोड पर भी है जहां छापेमारी की गई। यहां कुछ नहीं मिला और इसी की एक दुकान जगदीशपुर बाजार में है, जहां छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में पटाखा अनार छुर छुरिया व अन्य सामग्री बरामद की गई। एसडीएम व सीओ ने सलमान व फारूक पुत्र इब्राहिम को हिरासत में लेते हुए भारी मात्रा में पटाखा और पटाखे से संबंधित सामग्री को कब्जे में लिया। कोहराए तथा जगदीशपुर बाजार में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रखे हुए भारी मात्रा में पटाखा सामग्री बरामद कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। परशुरामपुर के थानेदार पंकज गुप्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में पटाखा बरामद कर दो दुकानों और चौरी में अवैध फैक्ट्री को सील किया गया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इन लोगों पर विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed