फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ताजिया विवाद सुलझाने पहुंचे अफसर

ताजिया विवाद सुलझाने पहुंचे अफसर

Sat, 15 Sep 2018 11:58 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
ताजिया विवाद सुलझाने पहुंचे अफसर
फोटो
विज्ञापन

ताजिया विवाद सुलझाने पहुंचे अफसर
ओझागंज में एक ही समुदाय के बीच रास्ते का था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझागंज बाजार में ताजिया के रास्ते के विवाद को सुलझा लिया गया। शनिवार दोपहर एसडीएम हर्रैया और सीओ कलवारी ओझागंज बाजार पहुंचे। ताजियेदारों के साथ बैठक की। वार्ता के दौरान दोनों पक्ष सहमत हो गए।
ओझागंज बाजार में असमत अली और जमाल उर्फ लाडले के बीच काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने वर्ष 2016 में रास्ते का अतिक्रमण हटवा दिया था और ताजिया ले जाने का विवाद खत्म कराया था। बाद में दोनों परिवारों के बीच फिर तनाव हो गया। ताजिया उठाने को लेकर दोनों पक्ष हर साल आमने-सामने आ जाते हैं। शनिवार को हर्रैया एसडीएम शिव प्रताप शुक्ला और सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा, कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सतानंद पांडेय तीन बजे पहुंचे। दोनों लोगों के साथ ग्रामीणों के साथ बैठक की। दोनों लोग पुराने रास्ते से ही ताजिया ले जाने के लिए तैयार हुए। इस मौके पर एसआई रामा प्रसाद यादव, लालजी पासवान, सुरेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो वारंटी गिरफ्तार
विक्रमजोत। छावनी पुलिस ने न्यायालय में 10 माह से वांछित चल रहे उमेश कुमार निवासी कवलपुर व राजकुमार निवासी कलन्द्रहा को विक्रमजोत कस्बे के समीप गिरफ्तार कर लिया। विक्रमजोत चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छह साल पहले दर्ज मुकदमा में दोनों वांछित थे, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed