फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   5.5 lac cheated

नौकरी के नाम पर साढ़े पांच लाख ठगे

Tue, 03 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
5.5 lac cheated
ठगी - फोटो : Demo Pic
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के तीन लोगों ने एक अन्य व्यक्ति से मिलकर कानपुर निवासी एक व्यक्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में पीड़ित ने नगर थाने में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कानपुर के आवास विकास केशवपुरम निवासी डा. आनंद नाथ झा ने नगर थाने की पुलिस को तहरीर देकर बताया जिला सहकारी बैंक लखनऊ मंडल मे नौकरी दिलाने का लालच देकर उनसे साढ़े पांच लाख रुपए कुछ लोगों ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। रुपया लेने के बाद भी न तो उन लोगों ने नौकरी दिलाई और न ही रुपये वापस किए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी उन्हें धमकी देते हैं। इस मामले में पुलिस ने नरेंद्र यादव पुत्र रामरतन यादव सा. 437ई-बर्रा-8, वरुण विहार कानपुर नगर जिला कानपुर, शंकर धरन द्विवेदी, आशुतोष द्विवेदी पुत्र ठाकुर प्रसाद, ठाकुर प्रसाद पुत्र अज्ञात निवासी टेमा थाना नगर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed