फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   4 died, 113 injured i in aciidents

हादसाों में 4 की मौत] 13 घ्ाायल

Wed, 20 Jun 2018 12:01 AM IST
basti
basti Updated Wed, 20 Jun 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
4 died, 113 injured i in aciidents
डंपर से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : amar ujala
बस्ती/वाल्टरगंज। वाल्टरगंज के कठिनौली से बारात में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन युवक मंगलवार रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार रात करीब सवा 10 बजे वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भीटिया चौराहे पर हुआ। राहगीरों की सूचना पर वाल्टरगंज पुलिस और सीओ सिटी आलोक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के शिकार युवकों की पहचान सर्वजीत (23) निवासी कोतवाली, दुर्गेश (22) निवासी गोरियाभार थाना कोतवाली (संतकबीरनगर) तथा बाइक चला रहे गुल्लू (23) निवासी पिपरा चंद्रपति थाना पुरानी बस्ती के रूप में हुई है। तीनों एक ही बाइक से वाल्टरगंज के कठिनौली से पंकज के शादी समारोह में शामिल होने वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ही मेहौरा गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


देवरिया से लखनऊ एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे परिवार की बोलेरो को डंपर ने चपेट में ले लिया। मंगलवार रात करीब नौ बजे हुए हादसे में बोलेरो सवार एक की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा नगर थाना क्षेत्र के बसहवा के पास हुआ। बोलेरो में देवरिया के बेइली पट्टी थाना पथरदेवा के सत्यदेव लाल श्रीवास्तव (95)  पूरे परिवार के साथ लखनऊ में रह रहे भाई के यहां किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। अभी इनकी गाड़ी फुटहिया पुलिस चौकी के बसहवा के पास पहुंची थी कि विपरीत दिशा से अचानक आए डंफर ने चपेट में ले लिया। बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में सत्यदेव लाल गंभीर रूप से घायल हुए जबकि बेटे अच्युत (54), बहू पूनम (52), पौत्र अक्षत (7) और पौत्री अल्पिता (20) भी घायल हुईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को मौके पर बुलवाया। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने सत्यदेव लाल को मृत घोषित कर दिया। अक्षत की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। दुबौलिया कार्यालय के अनुसार  रामजानकी मार्ग स्थित भिउरा तिराहे पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। आपसी मदद से लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है। 

दुर्घटना मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे हुई। दुबौलिया थाना क्षेत्र के वेदपुर गांव निवासी प्रेम प्रकाश यादव (35) अपने 10 वर्षीय पुत्र अखिलेश की दवा कराने बाइक से बस्ती जा रहे थे। रामजानकी मार्ग स्थित भिउरा तिराहे पर मुड़ना चाह रहे थे कि पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सहित पिता-पुत्र सड़क पर जा गिरे। हेलमेट लगा होने के कारण प्रेम प्रकाश का सिर सुरक्षित रहा जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े जबकि कार चालक तेज गति से भाग निकला। लोगों ने दुर्घटना की सूचना परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन निजी साधन से दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वे खतरे से बाहर हैं। दुबौलिया पुलिस को किसी प्रकार का शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। गौर कार्यालय के अनुसार कप्तानगंज थाने के दुबौला चौकी क्षेत्र के तेनुईचेत सिंह चौराहे के निकट दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए हैं। इसमें से एक की हालत गंभीर है। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे के आसपास हुई। क्षेत्र के चनईपुर गांव निवासी आशीष यादव (20) व गोलू (12) एक बाइक से गौर थाना क्षेत्र के मानपुरवा गांव अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तेनुईचेत सिंह चौराहे के निकट पहुंचे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में आशीष की मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आशीष और गोलू घायल हो गए। गोलू का एक पैर टूट गया है। हेलमेट नहीं लगा होने से आशीष के सिर में गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक चालक यदि हेलमेट पहने होते तो शायद इतनी गंभीर चोटें न लगतीं। पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में लिया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं पड़ी है। दूसरा बाइक चालक भी घायल है। महराजगंज कार्यालय के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के जजेज कॉलोनी के निकट कार की ठोकर से ऑटो क्षतिग्रस्त हो गई। चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ऑटो चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कप्तानगंज क्षेत्र के पगार गांव निवासी प्रेम कुमार तिवारी उर्फ शास्त्री ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। मंगलवार को बुकिंग सवारी लेकर महसो गए थे। दोपहर करीब 12 बजे ऑटो लेकर बस्ती आ रहे थे। जैसे ही जजेज कालोनी के निकट पहुंचे तभी कंपनी बाग की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने सामने से ठोकर मार दी। ऑटो चालक प्रेम कुमार तिवारी (40) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed