{"_id":"5b9d4f6c867a55014042d9f4","slug":"31537036140-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम का दौरा रद, चौधरिया में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम का दौरा रद, चौधरिया में मारपीट
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम का दौरा रद्द, चौधरिया में मारपीट
पात्रता सूची पर चर्चा के दौरान हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। क्षेत्र की मुकुंदपुर ग्राम सभा के राजस्व ग्राम चौधरिया में शनिवार को डीएम का दौरा प्रस्तावित था। निरीक्षण कार्यक्रम रद्द होने के बाद पात्रता सूची पर चर्चा हो रही थी। इसमें शुरू हुई तो विवाद मारपीट में बदल गया। ग्राम प्रधान सहित चार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ओडीएफ गांव चौधरिया में शनिवार को डीएम डॉ. राजशेखर के निरीक्षण कार्यक्रम होना था। इसे लेकर तैयारियां चल रही थीं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे पता चला कि डीएम का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। इसके बाद एडीओ कोऑपरेटिव राजेंद्र प्रसाद तिवारी, कोटेदार तथा ग्राम प्रधान रामजी के साथ पात्रता सूची पर चर्चा करने लगे। चर्चा के दौरान प्रधान के विपक्षी लोगों के साथ आरोप-प्रत्यारोप के बीच मारपीट शुरू हो गई। राम आनंद की तहरीर पर ग्राम प्रधान रामजी, आशीष कुमार, राकेश कुमार तथा रामकुमार सहित चार लोगों पर मारपीट की धारा में परशुरामपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। देरशाम तक ग्राम प्रधान पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।