{"_id":"5b2a8e714f1c1bf86e8b8f72","slug":"21529515633-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट से बाइक सवार की मौत
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मनौरी मोड़ पर बाइक सवार दो भाई ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रुधौली थाना क्षेत्र के हटवा बाजार निवासी नवी रहम (55) मंगलवार को दवा कराने के सिलसिले में छोटे भाई मोहम्मद नबी के साथ बस्ती शहर आए थे। दवा कराकर दोपहर में लौटते वक्त मनौरी मोड़ पर मुड़ रहे थे कि ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने नवी रहम को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोहम्मद नबी का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद फरार ट्रक चालक को पुलिस ट्रेस करने में जुटी है।