फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम हैकर

पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम हैकर

Sat, 02 Sep 2017 11:28 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम हैकर
पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम कार्ड हैकर
विज्ञापन


बभनान (बस्ती)। कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से दो एटीएम कार्ड हैकरों को पुलिस ने दबोच लिया है। तीन व्यक्ति किसी को अपना शिकार बनाने की नीयत से काफी देर से एटीएम के पास मंडरा रहे थे। शक होने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर इनमें से एक भाग निकला, जबकि दो को पकड़ लिया गया।

शनिवार दोपहर बैंक स्थित एटीएम के पास संदिग्धों को बार-बार अंदर-बाहर आते-जाते देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को हैकरों ने देखा तो भागने की कोशिश की। इसी बीच पुलिस ने दौड़ाकर दो को दबोच लिया। जबकि एक भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल आठ एटीएम कार्ड और बिना नंबर प्लेट की दो बाइक बरामद की गई है। चौकी प्रभारी बभनान संतोष मिश्र ने बताया कि हैकर एटीएम की लाइन में कम पढ़े लोगों के पीछे लग जाते हैं और उनका कार्ड का कोड जानने के बाद एटीएम की अदला-बदली करके रकम उड़ा लेते हैं। गौर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों ने पूछताछ में अपना नाम अमरचंद्र और हर्षित कुमार शुक्ल निवासी बभना थाना छपिया, जिला गोंडा बताया है। जबकि फरार युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed