फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 died in accident1

ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो युवकों की मौत 

Thu, 13 Dec 2018 11:49 PM IST
basti
basti Updated Thu, 13 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
2 died in accident1
पलटा ट्रैक्टर ट्रॉली। - फोटो : amar ujala
गौर (बस्ती)। क्षेत्र के सेखुईया छितहा मार्ग मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे छत की शटरिंग का सामान लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जेसीबी मंगाकर ट्राली के नीचे दबे चालक और एक युवक के शव बाहर निकाले। घटना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।  
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के नरथरी गांव निवासी सर्वजीत चौधरी की ट्रैक्टर ट्राली पर मकान की छत लगाने के लिए शटरिंग का सामान लादकर बृहस्पतिवार सुबह गांव के धर्मेंद्र कुमार (22) गोंडा जिले के कुकनगर पहुंचाने के लिए निकले। उनके साथ चकचई गांव के विजय कुमार उर्फ पप्पू (30) भी थे। ठढ़ियौना मोड़ पर घूमते समय अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क के किनारे खेत में पलट गया। आवाज सुनकर आसपास गांव के लोगों के अलावा क्षेत्र के तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। किसी को अनुमान नहीं था कि नीचे कितने लोग दबे होंगे। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गौर राम समुझ प्रभाकर साथियों के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को बाहर निकलवाया। दुर्घटना की जानकारी होते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से युवक की मौत
सल्टौआ-मानिकचंद मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो 
मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सल्टौआ-मानिकचंद मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास दुर्घटना में युवक गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बाइक आने से दुर्घटना हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 बुधवार की देर रात बसडिलिया निवासी इरशाद अहमद (17) पुत्र मुर्शरफ बाइक से बनकसिया से लौट रहा था। सल्टौआ मानिकचन्द मार्ग से घर आने के दौरान ईंट भट्ठे के पास गन्ना लदी ट्रॉली से टकरा गया। हेलमेट नहीं होने के चलते सिर में भी गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद उधर से गुजर रहे आसपास के लोगों ने सड़क से उठाकर किनारे किया और 108 एंबुलेंस और डॉयल 100 पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी गई। थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंची एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सल्टौआ पहुंचाया गया। जहां हालत गम्भीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान इरशाद ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया। शाम की नमाज के बाद गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इरशाद तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मिलनसार स्वाभाव होने के कारण पूरा गांव शोक संतृप्त है। 15 दिसंबर को मुंबई जाने के लिए टिकट बुक कराया था लेकिन दो दिन पहले दुर्घटना का शिकार हो गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया बाइक चालक
बभनान-हलुवा मार्ग पर बेलवरिया के पास हादसा
जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर 
अमर उजाला ब्यूरो 
बभनान। हलुवा मार्ग स्थित बेलवरिया चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। हेलमेट नहीं होने से गंभीर घायल बाइक चालक को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कोमा में चला गया है। 

 दुर्घटना बुधवार रात बेलवरिया चौराहे के पास हुई। गौर थाना क्षेत्र के रानीपुर बाबू निवासी उमेश चौहान (16) पुत्र राम हिरन किसी काम से हलुवा किस तरफ जा रहा था। अभी वह बेलवरिया चौराहे के समीप गन्ना क्रय केंद्र के कुछ आगे पहुंचा ही था कि अचानक सामने से ट्रैक्टर ट्रॉली आ गई जिसमें वह टकरा गया। हेलमेट नहीं होने की वजह से युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। घटनास्थल पर ही वह बेहोश हो गया। परिवार के लोगों ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ ही ट्रॉमा सेंटर मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। भाई कमलेश चौहान ने बताया की उमेश एचएलबी इंटर कॉलेज हलुवा में कक्षा 10 में पढ़ाई करता है। तीन भाइयों में उमेश सबसे छोटा है। डॉक्टरों का कहना है की कोमा से बाहर आने में समय लग सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed