फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... घर के सामने व्यवसायी को कुचला,अस्पताल ले जाते मौत

फोटो... घर के सामने व्यवसायी को कुचला,अस्पताल ले जाते मौत

Mon, 24 Dec 2018 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो... घर के सामने व्यवसायी को कुचला,अस्पताल ले जाते मौत
फोटो...
विज्ञापन

घर के सामने व्यवसायी कुचला, अस्पताल ले जाते मौत
गुस्साए कस्बा वासियों ने किया रोड जाम
बिजली के खंभे से टकराने की वजह से हादसा
राम जानकी मार्ग पर चिलमा बाजार की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया (बस्ती)। रामजानकी मार्ग पर सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे छावनी की तरफ से आई मैजिक चिलमा कस्बे में घर के सामने झाडू लगा रहे किराना दुकानदार को कुचलते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। आनन-फानन घायल 58 वर्षीय फूलचंद मद्धेशिया को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ईएमओ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

किराना दुकानदार फूलचंद मद्धेशिया रोज की तरह सोमवार को भी घर के सामने साफ-सफाई कर रहे थे। पश्चिम तरफ से अचानक तेज रफ्तार मैजिक ठोकर मारते हुए दो तीन दुकानों के आगे का टीनशेड को तोड़ते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना के बाद चालक दीपक कुमार गाड़ी से कूद गया। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया और दीपक को हिरासत में लेकर थाने में ले आई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने घटना स्थल पर जाकर रामजानकी मार्ग जामकर दिया। रोड पर बांस-बल्ली रख कर पुलिस के खिलाफ देरी से पहुंचने को लेकर नारेबाजी करने लगे। कस्बे में ब्रेकर लगवाने की मांग करते हुए आवागमन बंद कर दिया। पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed