फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खाते से जालसाजों ने उड़ाये डेढ़ लाख

खाते से जालसाजों ने उड़ाये डेढ़ लाख

Sat, 15 Sep 2018 11:59 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खाते से जालसाजों ने उड़ाये डेढ़ लाख
खाते से जालसाजों ने उड़ाए डेढ़ लाख
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक भीटीमिश्र की घटना
शाखा प्रबंधक पर लगाया दौड़ाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पैकोलिया। क्षेत्र में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा भीटी मिश्र में जालसाज सक्रिय हैं। एक पेंशनर के खाते से डेढ़ लाख रुपये रुपये उड़ा दिए। शाखा प्रबंधक से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मामला पैकोलिया थानाक्षेत्र के इटवा कुनगाई गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक विद्यासागर पाठक का है। शिक्षक करीब नब्बे साल के हैं जिससे उनका चलना-फिरना कठिन है। आरोप लगाया है कि बैंक की मिलीभगत से जालसाजों ने उनके खाते से 12 मार्च 18 से 25 जून 18 के बीच 34 बार में एक लाख 45 हजार 85 रुपये निकाल लिए हैं। पेंशनर को रुपये की आवश्यकता पड़ी तो किसी तरह पासबुक लेकर बैंक पहुंचे। पास बुक अपडेट कराने पर रुपये निकलते रहने की जानकारी हुई तो होश उड़ गए। शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। 10 अगस्त से अबतक पीड़ित बैंक का चक्कर लगा रहा है। शाखा प्रबंधक दयानन्द ने बताया कि पेंशनर के खाते से रकम जालसाजी करके निकाल ली गई है। शिकायती पत्र पर मैंने बैंक के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed