फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हादसे में दो पेट्रोल पंप कर्मी घायल, एक की मौत

हादसे में दो पेट्रोल पंप कर्मी घायल, एक की मौत

Fri, 16 Nov 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
हादसे में दो पेट्रोल पंप कर्मी घायल, एक की मौत
death - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

ओड़वारा (बस्ती)। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खाजौला चौकी अंतर्गत हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट से दो पेट्रोलपंप कर्मी गंभीर घायल हो गए, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा फोरलेन पर बृहस्पतिवार देर रात हुआ। खझौला निवासी 22 वर्षीय विश्वजीत यहीं एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करते थे। रात में ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। हेलमेट नहीं लगा होने से उनके सिर और सीने में गंभीर चोट लगी। जब तक लोगों को जानकारी होती। तब तक दम तोड़ दिया। बाइक पर पीछे बैठे बनकटी के भरवलिया निवासी सतीश का पैर टूट गया। किसी राहगीर ने हादसे में घायलों की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर खझौला पुलिस चौकी से लोग पहुंचे और गंभीर घायल सतीश को जिला अस्पताल भिजवाया। परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी दी। विश्वजीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विश्वजीत तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था, जिसकी शादी होने वाली थी और वरीक्षा हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed