फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... 1

फोटो... 1

Mon, 17 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो... 1
प्रांशुल, अनिमेष के शव मिले
विज्ञापन


बस्ती।
18 घंटे पहले दोस्तों संग नहाते समय कुआनो में डूबे प्रांशुल और अनिमेष की सोमवार की सुबह लाश मिलते ही कोहराम मच गया। हादसा रविवार को दोपहर के बाद कुआनो नदी के चांदमारी घाट पर हुआ था।
किशोरों का पता लगाने के लिए नदी में लगातार मोटरबोट दौड़ाने से पानी में तेज हलचल के चलते तलहटी में चिपका अनिमेष तिवारी का शव उतराया। बाद में वहीं आसपास से 70वीं पीएसी वाहिनी के मोटरबोट टीम ने प्रांशुल श्रीवास्तव का शव भी ढूंढ निकाला। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद दोनों के शव उनके परिवार वालों को सौंपे गए। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सांत्वना देने वालों का घाट से लेकर घर तक तांता लगा रहा।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब दो बजे नहाते वक्त डूबे दोस्तों को देर रात तक ढूंढने के बावजूद पता नहीं लगा। सोमवार की भोर से फिर ढूंढने का अभियान शुरू हुआ। 20वीं बटालियन पीएसी बाढ़ राहत दल के त्रिलोकी प्रसाद, राम हरी, हरे राम, वीरेंद्र पटेल, बृजेश यादव, प्रमोद सिंह, विनय कुमार और संतोष मोटरबोट लेकर तलाश में जुटे। इसी दौरान उनके शव करीब आठ बजे बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांशुल को बचाने पहुंचा था अनिमेष: गांगुली
शहर के बेलवाड़ाडी मोहल्ले के भाजपा के जिला महामंत्री राकेश श्रीवास्तव का भतीजा और विजय कुमार श्रीवास्तव का बेटा प्रांशुल (15) और संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के तेनुहारी निवासी अनिमेष तिवारी (16) पुत्र उदयभान तिवारी घर से कुआनो में नहाने निकले थे। रास्ते में अपने एक और दोस्त गांगुली तिवारी को भी साथ ले लिया। शहर से तीन किलोमीटर दूर चांदमारी घाट पर तीनों पहुंच गए। गांगुली तिवारी के मुताबिक वहां कुछ और लड़के पहले से जुटकर पानी में खेल रहे थे। पहुंचते ही कपड़े उतारकर सबसे पहले प्रांशुल पानी में उतरा। पांव नदी में डालते ही वह सरकते हुए गहरे पानी में चला गया। दोस्त को बहते देखकर बाहर खड़ा अनिमेष दौड़ा और प्रांशुल का हाथ पकड़ लिया। मगर दोनों दोस्त बाहर आने के बजाए पानी में समाते चले गए। उनके ओझल होने पर गांगुली घबरा गया। उससे कुछ नहीं सूझा तो 100 नंबर पर फोन किया। जब तक लोग जुटते तब तक दोनों पानी में समा गए।
जिगरी दोस्त थे दोनों
प्रांशुल और अनिमेष भले ही अलग स्कूल में पढ़ते थे लेकिन उनमें दोस्ती काफी गहरी थी। खलीलाबाद के तेनुहारी निवासी अनिमेष शहर के प्रैक्सिस विद्या पीठ शिवाकालोनी में इंटर का छात्र था। वह कोतवाली क्षेत्र के सुपेलवा में रहने वाले मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। जबकि प्रांशुल उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में 11वीं का छात्र था।
घाट से लेकर घर तक लगा तांता
भाजपा जिला महामंत्री राकेश श्रीवास्तव और सभासद बेलवाडाड़ी जगदीप श्रीवास्तव के भतीजे प्रांशुल (15) का शव बरामद होने की सूचना मिलते ही तमाम शुभचिंतक घाट पर पहुुंच गए। उधर, उनके बेलवाडाड़ी स्थित आवास पर भी तांता लगा रहा। घाट पर एसडीएम सदर कीर्तिप्रकाश और पुलिस अधिकारी पहुंचे थे। नेता-कार्यकर्ता, नगरपालिका के कर्मचारी और सभासद के साथ जिसने भी यह खबर सुनी वह शोकाकुल परिवार को हिम्मत बंधाने घर पर पहुंचा।

समोसा-कोल्ड्रिंक्स लेने का वादा
प्रांशुल के घर में कोहराम मचा हुआ है। मां ममता श्रीवास्तव और बहनें नेहा और रूबी रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। दोनों बहनें कहती हैं कि भैया कहकर गए थे कि अभी कुछ देर बाद समोसे और कोल्ड ड्रिंक्स लेकर आएंगे। भाजपा नेता के पांच भाइयों में तीसरे नंबर के विजय कुमार श्रीवास्तव के दो बेटों में प्रांशुल छोटा था। उसके बड़े भाई अंशुल 20 वर्ष के हैं। रिश्तेदार ने बताया कि सबसे बड़े रमेश श्रीवास्तव और दूसरे नंबर के दिनेश श्रीवास्तव गन्ना विभाग में कार्यरत हैं। तीसरे नंबर के विजय के अलावा चौथे भाई जगदीप श्रीवास्तव सभासद और सबसे छोटे राकेश श्रीवास्तव भाजपा नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed