{"_id":"5d0bd5258ebc3e1ebd7eca86","slug":"156105653420-basti-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोटो जांच टीम लौटते ही भरवलिया में घमासान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ोटो जांच टीम लौटते ही भरवलिया में घमासान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जांच टीम लौटते ही भरवलिया में घमासान
12 लोगों को आईं चोटें, मेडिकल करा रही पुलिस
बनकटी (बस्ती)। नगर पंचायत बनकटी के सूर्यनगर भरवलिया वार्ड के विकास कार्यों की जांच करके टीम के वापस लौटते ही दो पक्षों में घमासान शुरू हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए।
शिकायत कर्ता शिवबहादुर पाल व बनकटी नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रतिनिधि शिरोमणि पाल के समर्थकों के बीच बृहस्पतिवार शाम अचानक मारपीट होने लगी। बताया जा रहा है कि शिव बहादुर पाल ने अनियमितता की शिकायत की थी। जिसकी जांच के लिए बृहस्पतिवार को जिले स्तर से टीम गई थी। शाम पांच बजे के आसपास जैसे ही टीम वापस गई, इसी बात पर दोनों पक्षों में घमासान शुरू हो गया। शिकायतकर्ता शिव बहादुरपाल के अलावा इस पक्ष के वीर बहादुर पाल, सत्येंद्र बहादुर पाल, संजय पाल, विवेक पाल को गंभीर चोटें आईं। दूसरे पक्ष के शेषमणि पाल, देवमणि पाल, पंकज पाल, बृजेश पाल सहित 10-11 लोग चोटहिल हुए। लालगंज थानाध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि दोनों पक्ष थाने बुलाए गए हैं। मेडिकल-इलाज के बाद तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।