फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   दो जगह बच्चों में विवाद, बड़े भिड़े, 10 घायल

दो जगह बच्चों में विवाद, बड़े भिड़े, 10 घायल

Fri, 07 Jun 2019 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
दो जगह बच्चों में विवाद, बड़े भिड़े, 10 घायल
दो जगह बच्चों में विवाद, बड़े भिड़े, 10 घायल
विज्ञापन

मदनपुरा में आठ घायल, सभी पर मुकदमा दर्ज
कटरा खुर्द गांव में पिता-पुत्र घायल, केस दर्ज
अमर उजला ब्यूरो
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के मदनपुरा और कटरा खुर्द गांव में बच्चों में हुए विवाद को लेकर बड़े लोग मारपीट में जुट गए। दोनों घटनाओं में 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुधवार रात करीब 11 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर परिवार के बड़े लोगों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हुए हैं। इब्राहिम की तरफ से उनके लड़के सोनू और शोएब के अलावा पत्नी को चोटें लगीं। जबकि शहादत की तरफ से रमेश, साहिदा, आलम, सद्दाम और शहादत को चोटें लगी हैं। पुलिस ने दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर हर पक्ष से चार चार पर एनसीआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, बच्चों के विवाद और पुरानी रंजिश में दुबौला पुलिस चौकी क्षेत्र के कटरा खुर्द गांव में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर डॉयल 100 पुलिस टीम के अलावा कप्तानगंज थाने की पुलिस भी पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। घायल राधेश्याम और मिश्रीलाल का आरोप हैं कि गांव के ही भगवान दास, वीरेंद्र और दीपक ने पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। मिश्रीलाल की तहरीर पर उक्त तीनों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज शतानन्द पाण्डेय ने बताया कि दोनों मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकोलीगल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंठल जलाने पर विवाद, एक घायल
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के खरहरा शुक्ला गांव में डंठल जलाने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घायल संजय शुक्ला (40) ने घटना की जानकारी डॉयल 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय चिकित्सक के यहां से इलाज कराया। घायल संजय का आरोप है कि पड़ोस के एक लोग डंठल जला रहे थे। जिसे बुझाने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। विरोध करने पर मारापीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रॉड से युवक पर हमला, भाई ने की फायरिंग
पिता और दो बेटों पर मुकदमा दर्ज
बभनान के जमुनहा चौराहे पर विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। कस्बे के छपिया थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार चौराहे पर युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

खोड़ारे थाना क्षेत्र के सिकहरा निवासी सुमित सिंह ने छपिया पुलिस को बृहस्पतिवार को तहरीर दी। आरोप लगाया कि देर शाम बाजार सब्जी लेने जा रहा था। कस्बे के जमुनहा चौराहे पर पहुंचा तो कुछ लोग चौराहे पर गाली-गलौज कर रहे थे। मैं भी लोगों को इकट्ठा देखकर वहां चला गया। इतने में झगड़ा कर रहे अंकित कमलापुरी उसका भाई और उनके पिता यह कहते हुए गाली देने लगे कि तुम यहां क्या कर रहे हो। गाली देने से मना करने पर अंकित कमलापुरी ने फायरिंग कर दी जबकि उसके भाई प्रभांशु ने लोहे के रॉड से सिर पर वार कर दिया। सिर फटने से वह बेहोशी की अवस्था में पहुंच गया। मेरे साथ गए प्रदीप सिंह ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष छपिया ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed