फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   दुर्गा मां का सोने का मुकुट ले गए चोर

दुर्गा मां का सोने का मुकुट ले गए चोर

Fri, 31 May 2019 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा मां का सोने का मुकुट ले गए चोर
दुर्गा मां की सोने का मुकुट चुरा ले गए चोर
विज्ञापन

मधवापुर चौराहे पर है दुर्गा मंदिर, पुजारी ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। दुर्गामंदिर में मां के सिर पर लगा सोने का मुकुट भी चोरी हो गया। सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सोनहा क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित मधवापुर पचमोहनी चौराहे पर दुर्गाजी का मंदिर है। शुक्रवार सुबह सोनहा पुलिस को तहरीर देकर पुजारी हीरा पांडेय ने कार्रवाई की मांग की है। बताया कि शाम की पूजा के बाद मधवापुर घर चले जाते हैं। सुबह आकर मंदिर खोलते हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मंदिर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। माताजी के सोने का मुकुट नहीं था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुजारी हीरा पांडेय ने बताया कि सोने के मुकुट तीन भर का था। कीमत करीब 90 हजार रुपये थी। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed