फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   0पिकअप की ठोकर से युवक-युवती घायल

0पिकअप की ठोकर से युवक-युवती घायल

Fri, 31 May 2019 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
0पिकअप की ठोकर से युवक-युवती घायल
पिकअप की चपेट से युवक-युवती घायल
विज्ञापन

बस्ती-बांसी मार्ग पर दसिया के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकचन्द। बस्ती-बांसी मार्ग पर दसिया स्थित संतराम चौधरी श्रीमती राजकली देवी महाविद्यालय के पास पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक-युवती गंभीर घायल हो गए। दोनों को सेम्हों स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र के हथियागढ़ निवासी 24 वर्षीय सोनू और इसी थाना क्षेत्र के मेलाने गांव की 22 वर्षीय पिंकी शुक्रवार को हथियागढ़ से बाइक से भानपुर आ रहे थे। अभी ये दोनों दसिया डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि पिकअप से बाइक में ठोकर लग गई। दोनों गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। थोड़ी ही देर में रिश्तेदार भी पहुंच गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को एसआर हास्पिटल सेहमों लेकर गए। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना होते ही पिकअप चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed