फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आईडी बदल हो रहा फर्जीवाड़ा

आईडी बदल हो रहा फर्जीवाड़ा

Tue, 04 Dec 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
आईडी बदल हो रहा फर्जीवाड़ा
आईडी बदलकर हो रहा फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में गोलमाल का आरोप
जिलास्तरीय टीम से जांच की उठी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। ब्लॉक क्षेत्र की इमलिया ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों की सूची में आईडी बदल कर जालसाजी करने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत सीडीओ से इमलिया गांव निवासी राम आशीष सिंह ने की है। आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची में फर्जी आईडी जेनरेट कर प्रधान ने अपने चहेतों को आवास बांट दिया है।

शिकायती पत्र में आशीष ने कहा कि इमलिया निवासी अब्दुल सलीम पुत्र अब्दुल हमीद गोंडा जिले के वजीरगंज के निवासी हैं। इसमें गोलमाल कर अब्दुल हमीद पुत्र रोशन अली को आवास दे दिया गया है। इन्हें प्रथम किस्त भी जारी कर दी गई, शिकायत के बाद दूसरी किस्त रोक दी गई। इसी प्रकार राम प्रसाद पुत्र सुकई के नाम से मिलते-जुलते दूसरे रामप्रसाद को आवास देने का प्रयास किया जा रहा है। इस राम प्रकाश के पास पांच कमरों का आवास है। इनको आवास देने का प्रपत्र तैयार कर लिया गया था, मगर यह मामला भी शिकायत के बाद टल गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि गांव में फर्जी ढंग से कई को आवास और शौचालय दिया गया है। उन्होंने जिलास्तरीय टीम से जांच की मांग उठाई है। बीडीओ इंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि शिकायत मिली थी। आईडी सुधार करा दी गई है। ऐसी हरकत करने वालों की जांच हो रही है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed