फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गाना में शांति, दो नामजद, 20 अज्ञात पर केस

गाना में शांति, दो नामजद, 20 अज्ञात पर केस

Sun, 02 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
गाना में शांति, दो नामजद, 20 अज्ञात पर केस
फोटो
विज्ञापन

गाना में शांति, दो नामजद, 20 अज्ञात पर केस
शुक्रवार रात घर जलाने, तोड़फोड़ करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के गाना गांव में लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। एक पक्ष के समर्थकों ने आरोपी के घर तोड़फोड़ के साथ झोपड़ी भी फूंक दी। इसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। कलवारी पुलिस दो नामजद व 20 अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
गाना निवासी तैयबुन्निशा ने शनिवार दोपहर कलवारी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के अमित और नागेन्द्र के साथ दो दर्जन से अधिक लोग घर पर धावा बोल दिए। घर में रखी आलमारी, सोफा और घरेलू सामान को तोड़ा फिर सामने वाले छप्पर में आग लगा दी। इससे पंपिंग सेट, तीन साइकिल, बाइक, अन्य घरेलू सामान जल गया। पड़ोसी गांव के अलावा सूचना पर पहुंची डॉयल 100 पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गांव वालों के मुताबिक दूसरे पक्ष की बेटी छह जुलाई को लापता हो गई, जिसकी शिकायत विद्यासागर ने पुलिस से की। सुनवाई नहीं होने पर आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्ष कलवारी ने को थाने पर बुलाकर तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस जांच में पहुंची। यह बात लोगों को जब पता चली तो उग्र हो गए। पीड़ित तैयबुन्निशा ने बताया कि लोगों का उपद्रव देखकर गांव के पश्चिम देवर के घर चली गई। थानाध्यक्ष कलवारी संजय शुक्ल ने बताया कि तैयबुन्निशा की तहरीर पर गाना गांव के अमित व नागेन्द्र सहित 20 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव में सन्नाटा, एक परिवार के लोग भागे
गायघाट। शुक्रवार रात उपद्रव के बाद शनिवार दिन में सन्नाटा रहा। विद्यासागर के घर के लोग गायब हैं तो तैयबुन्निशा के घर हालचाल पूछने वाले रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा। तैयबुन्निशा के पति अलीकमर गायघाट के एक मकतब में पढ़ाते हैं। रात में तोड़फोड़ के बाद नगर, कलवारी व लालगंज थाने के अलावा सीओ कलवारी अरविन्द वर्मा व एडिशनल एसपी पंकज भी आधी रात के बाद तक मौके पर रहे। शनिवार दोपहर तक पुलिस की चहलकदमी के चलते शांति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed