फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बेकाबू ट्रक के ठोकर से पलटी मुर्गा लदी पिकअप

बेकाबू ट्रक के ठोकर से पलटी मुर्गा लदी पिकअप

Sat, 01 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक के ठोकर से पलटी मुर्गा लदी पिकअप
फोटो
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक के ठोकर से पलटी मुर्गा लदी पिकअप
फोरलेन पर छावनी के टिकरिया गांव के पास दुर्घटना
ट्रक का चालक और हेल्पर घायल, सीएचसी में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र में फोरलेन पर शुक्रवार भोर टिकरिया गांव के सामने बेकाबू ट्रक ने पीछे से मुर्गा लदी पिकअप को ठोकर मार दी। अनियन्त्रित पिकअप गड्ढे में जबकि ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हुआ है।
दुर्घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। ट्रक चालक रियासत अली व खलासी मुनीस निवासी कोतवाली सीतापुर मिनी ट्रक (डीसीएम) पर सेब लादकर अमेठी जिले के जगदीशपुर से नौतनवा, महराजगंज जा रहे थे। आशंका है कि टिकरिया के पास झपकी आने से अनियन्त्रित होकर आगे चल रही मुर्गा लदी पिकअप में ठोकर मार कर डिवाइडर पर पलट गई। ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पिकअप चालक गफूर निवासी जगदीशपुर अमेठी सुरक्षित रहे। पिकअप में लदे सभी मुर्गे मर गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से घायल ट्रक चालक रियासत अली को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। उधर, अमेठी जिले के जगदीशपुर के अवध पोल्ट्री फॉर्म से बड़ी मात्रा में बॉयलर मुर्गों की सप्लाई नेपाल को होती है। अच्छी नस्ल और सस्ते दाम होने से यहां के मुर्गों की बड़ी मांग रहती है। भोर में करीब तीन बजे ट्रक की ठोकर से पिकअप फोरलेन के बगल गड्ढे में पलट गई। पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही सात सौ मुर्गे भी दबने से मर गए। एनएचएआई टीम ने घंटे भर बाद जब क्रेन की मदद से बाहर निकाला तो घटना देखने जुटी भीड़ मरे मुर्गों को लूटकर भागने लगी। घायल चालक मदद के बजाए मुर्गे की लूट से भौचक रह गया। तुरंत 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक कई दर्जन मुर्गे गायब हो चुके थे।
विज्ञापन


सेब से ज्यादा मुर्गों की लूट
खतमसराय निवासी खदेरू यादव ने बताया कि मुर्गों की लूट-खसोट में एक बीघा धान की फसल नष्ट हो गई है। नुकसान से दुखी चालक गफ्फूर ने बताया कि मरे हुए के साथ जो जिन्दा बचे थे वे भी मुर्गे लूट ले गए। सुरक्षा में पहुंची 100 पुलिस भी चार मुर्गा लेकर चलती बनी। जबकि थोड़ी दूर पर सेब लदा ट्रक भी पलटा। काफी पेटियां टूटीं थीं, जिससे सेब बिखरा पड़ा था। ताजे मुर्गे की लूट खसोट में सेब पर किसी का ध्यान ही नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed