फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   निजी गोदाम में मिला 135 बोरा सरकारी गेहूं

निजी गोदाम में मिला 135 बोरा सरकारी गेहूं

Thu, 16 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
निजी गोदाम में मिला 135 बोरा सरकारी गेहूं
निजी गोदाम में मिला 135 बोरा सरकारी गेहूं
विज्ञापन

फोटो
गोदाम से बरामद अनाज को खाद्य विभाग को सौंपा
डीएम के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार ने की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। सोनहा कस्बे के एक निजी गोदाम से सरकारी बोरे में रखा 135 बोरा गेेहूं बरामद किया गया है। जिसे अधिकारियों ने विपणन निरीक्षक निशा वर्मा के हवाले कर दिया। बुधवार को छापेमारी में शामिल अधिकारियों ने खाद्य विभाग के सोनहा स्थित गोदाम में रखवा दिया।

बुधवार को किसी व्यक्ति की ओर से इसकी शिकायत डीएम से की गई थी कि साधन सहकारी समिति सोनहा के सचिव एक निजी गोदाम से सरकारी बोरे में रखा अनाज ट्रक में लदवाकर बाहर भेजने की तैयारी में हैं। डीएम डॉ. राज शेखर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए फौरी तौर पर एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसीलदार नवीन प्रसाद को मौके पर भेजा। तहसीलदार के मौके पर पहुंचते ही मकान मालिक गोदाम में ताला लगाकर भाग निकला। तहसीलदार ने गोदाम के पास स्थित ट्रक पर रखे गए 185 बोरे अनाज को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और गोदाम को सील कर दिया। समिति के सचिव से जानकारी तलब की तो अनाज को निजी गोदाम के बजाय समिति के गोदाम से ही लाकर ट्रक में लोड करवाने की बात कही। इस संबंध में एडीएम रमेश चंद्र ने अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच आख्या डीएम को प्रेषित कर दी है। रिपोर्ट को संज्ञान में लेकर डीएम ने दोबारा एडीएम और एडिशनल एसपी पंकज को मौके पर भेजा। रात में अधिकारियों ने गोदाम का जायजा लेकर वहां की निगरानी के लिए पुलिस तैनात कर दी। रात भर पुलिस निगरानी के बाद सुबह एडीएम, डीएसओ रमन मिश्रा व खाद्य रसद विभाग से डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ एसडीएम राजेश सिंह तहसीलदार नवीन प्रसाद की मौजूदगी में सील किए गए गोदाम का ताला तोड़कर उसमें रखे गए 135 बोरी सरकारी गेहूूूूं को बाहर निकाला गया। सरकारी बोरे में निजी गोदाम से मिला गेहूं किसका है, इसकी जांच कर जा रही है। इस बाबत एसडीएम राजेश सिंह ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों की ओर से रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। देर शाम तक मामले में कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed