{"_id":"592c647a4f1c1ba915bdbcb6","slug":"12-injerd-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस पेड़ से टकराई, 12 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस पेड़ से टकराई, 12 जख्मी
बस्ती ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
मुण्डेरवा मे बस के दुर्घटना मे घायल यात्री जिला अस्पताल मे पहुचें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-बस्ती रोड पर उमरी गांव के पास हमीरपुर डिपो की बस बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ उखड़ गया। इसमें 12 यात्री घायल हो गए। इनमें से सात को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।
हमीरपुर डिपो की बस सुबह गोरखपुर जा रही थी। बस अभी मुंडेरवा कस्बे से कुछ दूर आगे उमरी अहरा गांव के पास पहुंची थी तभी स्टीयरिंग से चालक का नियंत्रण छूट गया और बस बेकाबू होकर किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 46 लोगों में 12 यात्रियों को चोटें आईं। एंबुलेंस बुलाकर सात घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल पहुंचे घायलों का कहना है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। कुछ यात्री कहने लगे कि रात भर ड्राइव करने की वजह से ड्राइवर को झपकी आ रही थी, जिससे यह हादसा हुआ।