फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   किशोर गृह प्रशासन पर गिरेगी गाज,जांच में संस्तुति

किशोर गृह प्रशासन पर गिरेगी गाज,जांच में संस्तुति

Sat, 04 May 2019 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
किशोर गृह प्रशासन पर गिरेगी गाज,जांच में संस्तुति
किशोर गृह प्रशासन पर गिरेगी गाज
विज्ञापन

- बाल गृह के बंदी ने काटी थी हाथ की नस
- अपचारी बालक की हालत स्थिर, उपचार जारी
- बृहस्पतिवार को संप्रेक्षण गृह में हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में बाल अपचारी के नस काटने के सनसनीखेज मामले में अधिकारी व कर्मचारी कार्रवाई की जद में आ गए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश सिंह की जांच में गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। परिसर में गंदगी, कर्मचारियों की उदंडता और अनुशासनहीनता, अराजकता के बारे में उच्चाधिकारियों को अनभिज्ञ रखने, अधीक्षक द्वारा समुचित पर्यवेक्षण का अभाव पाया गया। जांच रिपोर्ट में अधीक्षक की क्षमता पर भी सवाल खड़ा किया गया है। रिपोर्ट शासन और प्रशासन को भेजी गई है।

बृहस्पतिवार को राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में एक अपचारी के हाथ का नस खुद काटने का मामला प्रकाश में आया। संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। अपचारी महुली थाने के संतकबीर नगर का निवासी बताया गया। 15 जनवरी को नाबालिग को भगाकर रेप के आरोप में राजकीय संप्रेक्षण गृह में लाया गया था। पिछले दो माह से तबीयत खराब होने की उसने कई बार संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक और कर्मचारियों से बात बताई, लेकिन किसी ने उसकी बात को संज्ञान नहीं लिया। बीमारी व दर्द से परेशान होकर उसने बृहस्पतिवार को अपने हाथ की नस काट ली। संप्रेक्षण गृह के करीब 15 से 20 बच्चों के बीमार होने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है। जांच अधिकारी की पूछताछ में यौन शोषण सहित कई सनसनीखेज शिकायत की गई है। जिसके परिप्रेक्ष्य में कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई है। कई अन्य बाल बंदियों ने कर्मचारियों पर संगीन आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed