फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले छह गिरफ्तार

फोटो... पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले छह गिरफ्तार

Thu, 12 Jul 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो... पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले छह गिरफ्तार
फोटो...
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले छह गिरफ्तार
29 जून की घटना, रवई पुलिया के पास हुई मुठभेड़
60 हजार रुपये, असलहे और कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पैकोलिया/बस्ती। किसान फीलिंग स्टेशन पूरा पैकोलिया में 29 जून की रात मैनेजर से रुपये लूटने वाले छह बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मुठभेड़ में सभी को गिरफ्तार कर लूट के 60 हजार रुपये, तमंचा, बाइक और एक कमांडर जीप आदि बरामद किया। उस दिन मैनेजर से बदमाशों ने गाड़ी में मरीज होने के बहाने दरवाजा खुलवाया। मैनेजर के दरवाजा खोलते ही उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। धमकी देते हुए अलमारी में रखे 1.75 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। एसपी दिलीप कुमार ने बताया कि पौने दो लाख की लूट करने वाले उक्त गिरोह का सरगना पूरा पैकोलिया निवासी प्रवेश सिंह है। जिसके विरुद्ध शाहजहांपुर में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है।

मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को लूट में शामिल तीन आरोपी बभनान रोड पर रवई पुलिया के पास खड़ी कमांडर जीप में बैठे हैं। स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह व एसओ पैकोलिया पंकज पांडेय तय टीम उन्हें दबोच लिया। प्रवेश सिंह के साथ उसके ही गांव का प्रमोद उर्फ डब्लू, अंबेडकरनगर के महरूआ गोला थाना क्षेत्र के केवटाही निवासी संजय सिंह भी थे। कुछ ही देर बाद बभनान की तरफ से डिस्कवर बाइक लेकर तीन संदिग्ध भी पहुंच गए लेकिन पुलिस की मौजूदगी का शक होते ही बाइक को मोड़कर भाग निकले। घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया गया, जिनकी पहचान गंगा सोनकर निवासी वार्ड नंबर दो हर्रैया कस्बा, मस्तराम चौधरी निवासी भिरवा थाना हर्रैया व अतुल कुमार पाठक निवासी डुहवा मिश्र थाना छावनी के रूप में की गई। एसपी ने स्वॉट प्रभारी विक्रम सिंह, थानाध्यक्ष पैकोलिया पंकज कुमार पांडेय के अलावा स्वॉट के अभिमन्यु सिंह, मनोज राय, सुरेन्द्र यादव, मनिन्द्र चंद्र, आदित्य पांडेय, अजय दूबे, अमित पाठक, छोटे लाल, पैकोलिया थाने के मनोज मौर्या के साथ ही खुलासे में एसआई मनीष जायसवाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed