फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मुर्गा उल्टा लटकाने पर दो गिरफ्तार

मुर्गा उल्टा लटकाने पर दो गिरफ्तार

Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
मुर्गा उल्टा लटकाने पर दो गिरफ्तार
मुर्गा उल्टा लटकाने पर दो गिरफ्तार
विज्ञापन


बस्ती।
राम-जानकी मार्ग पर लिटिल फ्लॉवर स्कूल के पास पुलिस ने एक बाइक पर 27 मुर्गे उल्टा लटका कर ले जाते समय धर दबोचा। कलवारी पुलिस गायघाट निवासी दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

कलवारी प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र का कहना है कि पुलिस को बार-बार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग मुर्गों को अत्यंत क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाते हैं। ऐसा करने वालों पर नजर रखने के परिणाम स्वरूप बुधवार को दो लोगों के बाइक पर बांधकर मुर्गे ले जाने की सूचना मिली। लिटिल फ्लॉवर स्कूल के पास उन्हें पकड़ा गया। यूपी-51/एएफ/5607 बाइक पर मेहताब अली और मोहर्रम अली चिकवा निवासी मोहल्ला गायघाट के कब्जे से 27 मुर्गों को ले जाते मिले। मुर्गों की चोंच से खून निकल रहा था। एसपी संकल्प शर्मा के अनुसार यह कृत्य 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसके तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed