{"_id":"5c5087e7bdec2208b000f2cd","slug":"101548781543-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े गोलीमार कर लूटे दो लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े गोलीमार कर लूटे दो लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के साथ हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज (बस्ती)। नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर दो लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर दोनों बाइक से भाग निकले। मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। लालगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लालगंज थाना क्षेत्र के नरौली निवासी संतोष यादव अकारी बाजार में भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। मंगलवार को दिन में 11 बजे वह पाकरडाड़ स्थित स्टेट बैंक से एक लाख 98 हजार रुपये लेकर अपने ग्राहक सेवा केंद्र अकारी बाजार जा रहे थे। रास्ते में गौरापुल से करीब 150 मीटर पहले बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। साथ ही गोली चला दी जो संतोष के पैर में लगी और वह गिर गए। इसके बाद बदमाश रुपये लेकर भाग निकले। घायल संतोष ने मोबाइल फोन से पुलिस और परिचितों को जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर लालगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा, एसओजी प्रभारी विक्रम सिंह भी पड़ताल की। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। बदमाश जल्द गिरफ्त में होंगे।