फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रक की चपेट में आए छात्र की मौत, लगाया जाम

ट्रक की चपेट में आए छात्र की मौत, लगाया जाम

Fri, 04 Jan 2019 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आए छात्र की मौत, लगाया जाम
ट्रक की चपेट में आए छात्र की मौत, लगाया जाम
विज्ञापन

दूसरे को गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। विद्यालय से घर जा रहे दो छात्र ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
मुंडरेवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी कमलेश के दोनों बेटे सौरभ कुमार (08) तथा आलोक (11) प्रतिदिन साइकिल से लालगंज क्षेत्र के आदर्श आरएल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे विद्यालय से घर लौट रहे थे। उसी गांव का सुशील (18) पुत्र सालिक राम भी साथ में गांव जा रहा था। अभी ये लोग कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि महादेवा चौराहे के पहले मुंडरेवा की तरफ से तेज गति आ रहे ट्रक की चपेट आ गए। इस हादसे में सौरभ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुशील कुमार बाल बाल गया। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

उधर, सौरभ कुमार पुत्र कमलेश की मौत की सूचना मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। विद्यालय परिवार के लोग भी महादेवा चौराहे पर पहुंच गए और लोगों ने घटना के विरोध में जाम लगा दिया। लोगों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान-बस्ती महुली मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी रूधौली शिव प्रताप सिंह ने लोगों को इस मामले में कार्रवाई आश्वासन दिया। इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे लोगों ने जाम हटाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed