फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime in forgery in arrest at Basti

Gorakhpur News: सराफ से ठगी में दो नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 23 Aug 2023 11:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Aug 2023 11:52 AM IST
सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
crime in forgery in arrest at Basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खजनी इलाके में बुलाकर सराफ संतोष कुमार वर्मा से 12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बांसगांव थाना क्षेत्र के टिकरी बुजुर्ग निवासी दीपक, दिनेश प्रजापति और दो अज्ञात लोगों को जालसाजी, रुपये हड़पने और आपराधिक साजिश रचने का आरोपी बनाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर निवासी संतोष ने तहरीर में कहा है कि दोस्त अविनाश कुमार और विवेक कुमार के कहने पर वह दिनेश प्रजापति से मिला था। उससे सोने के सिक्के खरीदने की बात हुई। कुछ दिनों पहले दीपक ने उन्हें सोने का एक सिक्का दिया। सिक्के को बेचने पर वह सही था। इस वजह से विश्वास हो गया फिर 12 लाख रुपये में 109 सिक्के का सौदा तय हुआ। बातचीत के बाद वह रुपये लेकर गए और कथित सोने का सिक्का ले लिया। आगे आकर जांच की तो सोने का सिक्का नकली निकला।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग से पहले गोरखपुर में जश्न, रवि किशन बोले- गर्व की बात है
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed