फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cricket: Sant Kabirnagar defeated Basti by six wickets

क्रिकेट : संतकबीरनगर ने बस्ती को छह विकेट से हराया

Fri, 29 Nov 2024 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Sant Kabirnagar defeated Basti by six wickets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे खैर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को बस्ती और संतकबीरनगर की टीमों में मैच खेला गया। इसमें संतकबीरनगर की टीम ने बस्ती को छह विकेट से हराया।
प्रतियोगिता में बस्ती समेत आठ टीमें शामिल हैं। बृहस्पतिवार को खेले गए तीसरे मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों की तालियां बटोरीं। जीटी क्रिकेट अकादमी मेंहदावल संतकबीरनगर वर्सेस बस्ती चैलेंजर्स के बीच मैच खेला गया, जिसमें जीटी क्रिकेट अकादमी मेंहदावल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्ती चैलेंजर की टीम निर्धारित 35 ओवर के मैच में 96 रन पर ऑल आउट हो गई। बस्ती की ओर से मुशाहिद ने सर्वाधिक 19 रन बनाए, राजेश पाल ने 17 रन बनाए। जीटी क्रिकेट अकादमी मेंहदावल की ओर से सुमित ने पांच और मोहम्मद समीर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी क्रिकेट अकादमी मेंहदावल की टीम ने 17.2 ओवर में चार विकेट खोकर छह विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से अमन आर्य ने 27 और सत्यम ने 20 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती की ओर से दीपक पांडेय ने दो विकेट और सुमिर गोयल ने एक विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी करके पांच विकेट झटकने वाले सुमित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार खैर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वहीउद्दीन मलिक ने दिया और हौसला बढ़ाया। कोच आलोक वर्मा ने बताया कि अभी लीग मैच चल रहा है। एक ग्रुप में चार टीमें हैं।्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed