{"_id":"6450ec1337f994b62e03a2f9","slug":"woman-killed-by-stabbing-her-face-in-siddharthnagar-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में चेहरे पर वार कर महिला की हत्या, पुलिया के नीचे मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में चेहरे पर वार कर महिला की हत्या, पुलिया के नीचे मिली लाश
Tue, 02 May 2023 05:17 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 May 2023 05:17 PM IST
सार
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओजी और खेसरहा पुलिस सहित अन्य टीम को जांच के लिए लगा दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में स्थानीय थाना क्षेत्र के निहठा गांव में पुलिया के नीचे एक महिला की लाश मिली है। उसके चेहरे पर ईंट से वार किया गया है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि चेहरे पर हमला करके उसकी हत्या की गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी व एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
खेसरहा थाना क्षेत्र में स्थित बसडीला गांव की कुसुम के पति की लगभग 15 वर्ष पहले मृत्यु हो जाने के बाद अपने माता-पिता के साथ बसडीला गांव में रहती थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे वह अपने घर से सिवान में गेहूं की बाली बीनने के लिए निकली। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: जीजा ने साली संग की थी दरिंदगी: इलाज के दौरान बेटी ने तोड़ा दम, पिता के नहीं रुक रहे आंसू
विज्ञापन
मंगलवार सुबह उसकी भाभी सुभावती ने उसे सिवान में ढूंढना शुरू किया तो बगल के ही नीहठा गांव के पूरब पुलिया के नीचे उसका शव मिला। यह देखकर वह चिल्लाने लगी। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। मृतका के मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। देखने से यह लग रहा था कि चेहरे पर ईंट से वार करके उसकी हत्या की गई है।
सूचना मिलते ही एसओ शशांक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी सिद्धार्थ टीम भी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसके बाद शव का पंचानामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओजी और खेसरहा पुलिस सहित अन्य टीम को जांच के लिए लगा दिया गया है।