फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Council schools are opening, no teachers or resources

Basti News: खुल रहे परिषदीय स्कूल, शिक्षक न संसाधन

Thu, 27 Jun 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Council schools are opening, no teachers or resources
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। नगरीय क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों की सूरत बदलने के लिए कायाकल्प योजना शुरु की गई थी। लेकिन यह योजना स्कूलों को आधुनिक नहीं बना पा रही है। इस योजना से विद्यालय भवनों की मरम्मत, टाइलीकरण, चहार दीवारी, गेट, इंटरलॉकिंग आदि का काम होना है। यह विद्यालय शिक्षकों की कमी से भी जूझ रहे हैं। एकशिक्षकों व संसाधनों की कमी का फायदा निजी विद्यालय उठा रहे हैं। अभिभावक अपने पाल्यों को परिषदीय विद्यालयों के बजाय निजी विद्यालयों में दाखिला दिला रहे हैं।
नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नरहरिया, प्राथमिक विद्यालय राजा बाजार पुरानी बस्ती,प्राथमिक विद्यालय मुरलीजोत, प्राथमिक विद्यालय गोडिया नगर, प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया कई विद्यालय किराये के भवन में चल रहे है। यहां बच्चों के बैठने के लिए ठीक से जगह नही है। न तो शौचालय की व्यवस्था है न ही बिजली पानी की । किराए के भवन में संचालित होने के कारण कायाकल्प योजना भी नही शुरू हो पाया। जिसके कारण इन स्कूलो में छात्रो की संख्या भी कम है। क्षेत्र के अधिकतर बच्चों निजी स्कूलों में नामांकन करा रहे है।
विज्ञापन

बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि 28 जून को स्कूल खुल रहा है। बच्चे स्कूल आने पर उनको कोई असुविधा नही होगी। जो स्कूल किराए के मकान में चल रहे उनको दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिख गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed