फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Correspondents protes

उत्पीड़न के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन

Wed, 13 Apr 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Correspondents protes
उत्पीड़न के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन
विज्ञापन

बस्ती। बलिया में हुए पेपर लीक मामले में निर्दोष पत्रकारों को जेल भेजने से नाराज पत्रकारों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के आह्वान पर प्रेस क्लब में इकट्ठा हुए पत्रकार जिलाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी के नेतृत्व में बलिया जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर शैलेष दुबे को सौंपा।
ज्ञापन में पेपर लीक मामले में बलिया के निर्दोष पत्रकारों पर दर्ज केस वापस लिए जाने, डीएम एसपी की संदिग्ध भूमिका की न्यायिक जांच करवाने, पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने, समाचार पत्रों, चैनलों व डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को शासन से सूचीबद्ध किए जाने, प्रेस मान्यता नियमावली में संशोधन कर पत्रकारों की सुरक्षा के लिए नियम बनाने, पत्रकार आयोग का गठन कर मान्यता प्राप्त संगठनों को प्रतिनिधित्व दिए जाने, किसी भी प्रकरण में पत्रकारों की संलिप्तता पाए जाने पर सीधे गिरफ्तारी न करके राजपत्रित पुलिस अधिकारी से जांच कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन

अवधेश त्रिपाठी ने कहा कि मौजूदा परिवेश में सच के साथ खड़े पत्रकारों को तरह -तरह से हतोत्सहित किया जा रहा है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश है। पत्रकार अपने हक की लड़ाई लड़ने में सक्षम है। अधिकारियों, शासन प्रशासन की कार्यशैली नहीं बदली, तो प्रदेश व्यापी आंदोलन के जरिए पत्रकार अपनी ताकत का अहसास कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अजीत मणि त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, परशुराम वर्मा, आलोक मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, राजन चौधरी, जितेंद्र कुमार, प्रेमसागर, निखिल पांडेय, अमरजीत यादव, बृजकिशोर यादव, सुरेंद्रनाथ द्विवेदी, संतोष पांडेय सोनू, महेंद्र उपाध्याय, मो. इमरान, संदीप यादव, मुहम्मद इदरीश सिद्धीकी, विवेक मिश्र, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, अनूप सिंह, ज्ञानचंद द्विवेदी, बीएन सिंह, विकास कमल, अमित सिंह, रामजीत पांडेय, नरेंद्र मिश्र, अवधेश सिंह, अभिषेक कुमार, कृष्णकांत, मनीष मिश्रा, पवन वर्मा, सत्यप्रकाश शुक्ल, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed