फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Corona's graph decreased, one person found infected in the district

कोरोना का ग्राफ घटा, जिले में एक व्यक्ति मिला संक्रमित

Thu, 24 Jun 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Corona's graph decreased, one person found infected in the district
कोरोना का ग्राफ घटा, जिले में एक व्यक्ति मिला संक्रमित
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं पहले से संक्रमित दो और लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। लगातार स्वस्थ हो रहे मरीजों के चलते जिले में कोरोना के अब केवल 14 केस एक्टिव रह गए हैं।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम हो गया है। इसके चलते अस्पतालों में भीड़ कम हुई है। अब सामान्य मरीजों को भी आसानी से भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 625086 नमूने लिए जा चुके हैं। उनमें से 618033 की रिपोर्ट आ चुकी है। उनमें से 660346 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

वहीं 11692 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 7048 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। अब तक 11333 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से 329 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed