{"_id":"67325041ae4e3ceccd0245d4","slug":"contractors-warned-of-boycott-of-tender-and-strike-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127134-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ठेकेदारों ने दी निविदा के बहिष्कार, धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ठेकेदारों ने दी निविदा के बहिष्कार, धरने की चेतावनी
Tue, 12 Nov 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार एसोसिएशन ने लोनिवि के मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार को ठेकेदार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता बीएल सिंह को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी समस्याओं का समाधान न हुआ तो वे दमनकारी नीति के विरोध में निविदाओं का बहिष्कार कर घेराव और प्रदर्शन करेंगे।
ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले तीन वर्षों से विभाग की ओर से नित्य नए नियम बनाए जा रहे हैं। कोषागार प्रणाली के कारण डिपाजिट के भुगतान न होने से हजारों करोड़ रूपये ठेकेदारों के फंस गए हैं। रायल्टी संबंधित कारण से ठेकेदारों पर 6 गुना अर्थदंड लगाया जा रहा है। नई व्यवस्था में ग्रामीण मार्गों पर पांच वर्षीय अनुरक्षण लागू किया जा रहा है जिसमें लोक निर्माण विभाग के अधिकारी खुद भी असमंजस में है।
ज्ञापन में कहा गया है कि समस्याओं के समाधान के लिए अनेक पत्रों के माध्यम से ठेकेदारों की समस्या शासन-प्रशासन को पहुंचाई गई। मगर, अब तक उसका कोई भी निवारण विभाग ने नहीं किया गया। ज्ञापन देने वालों में ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर सिंह उर्फ जय नरायन सिंह, उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ,महामंत्री गोविंद पांडेय, अशोक सिंह, जयन्त्री सिंह, बबलू पांडेय, भुनेश प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।