{"_id":"648cc4a61cea842d9a0fa984","slug":"contract-lineman-did-not-get-security-kit-for-two-years-basti-news-c-207-1-sgkp1004-72-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संविदा लाइनमैन को दो साल से नहीं मिली सुरक्षा किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संविदा लाइनमैन को दो साल से नहीं मिली सुरक्षा किट
Sat, 17 Jun 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में तैनात संविदा लाइनमैन दो साल से सेवा प्रदाता कंपनी से सुरक्षा उपकरण की मांग कर रहे हैं। कंपनी हर बार उन्हें आश्वासन की घुट्टी पिलाकर शांत कर देती है। यदि शुक्रवार को लाइन पर फाल्ट ठीक करते समय प्रेमचंद्र वर्मा के पास सुरक्षा उपकरण होते तो शायद उनकी जान बच जाती।
जिले के चार विद्युत वितरण खंड हैं। इनके अधीन 36 उपकेंद्र पर करीब 500 संविदा लाइनमैन काम कर रहे हैं। इन संविदाकर्मियों को फाल्ट आदि दुरूस्त करने के लिए अपनी मानदेय से प्लास, सीढ़ियों का जुगाड़ करना पड़ता है या कभी कभार अवर अभियंताओं की ओर मुहैया करा दिया जाता है। संविदा कर्मचारी संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष आदित्य भट्ट ने बताया कि सुरक्षा उपकरण के लिए कई बार धरना दिया गया, इसके बावजूद दो सालों में कभी उपकरण नहीं दिया गया। नवंबर 2020 में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार ने सेवा प्रदाता कंपनी को हफ्तेभर में सुरक्षा उपकरण कराने का निर्देश दिया था। लेकिन, उपकरण के नाम पर तब से एक प्लास तक नहीं दिया गया। बिना उपकरण खराब मौसम में लाइन पर काम करना जान जोखिम में डालने जैसा हो जाता है। यदि प्रेमचंद्र के पास दस्ताने और लाइन पर काम करने वाले जूते होते तो संभव था कि उनकी जान बच जाती। बताया कि लाइन पर काम करने के लिए सीढ़ी, सेंसर वाले हेलमट, दस्ताने, सेफ्टी बेल्ट, डिस्चार्ज रॉड, प्लास, टेस्टर, रेनकोट, जूते और गर्म कपड़े होने चाहिए।
-- -- -- --
परिवार का पक्ष
- अभी हम बहुत परेशान है, किसी बारे में कुछ कह पाने में असमर्थ हैं। भाई का क्रिया-कर्म करने के बाद सोचेंगे कि आगे क्या करना है। -ध्रुव चंद्र वर्मा, मृतक संविदा लाइनमैन के बड़े भाई