फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Consumers will become self-reliant

Basti News: आत्मनिर्भर बनेंगे उपभोक्ता...घर पर लगवाएं सोलर प्लांट

Sat, 24 Feb 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 24 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Consumers will become self-reliant
- घर बैठे करें आवेदन, विद्युत निगम देगा सहमति
विज्ञापन

- आवेदन का बिजली उपभोक्ता होना अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पीएम सूर्य घर योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना में विद्युत वितरण खंडवार लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। जनपद में 21, 594 रुफटाफ सोलर प्लांट लगाए जाने हैं। इसके लिए बिजली उपभोक्ताओं को https://pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। योजना में लाभ के लिए आवेदक का बिजली उपभोक्ता होना अनिवार्य है।
सोलर प्लांट लगवाने से उपभोक्ताओं को गर्मी में बिजली की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बार-बार कटौती से भी राहत मिल जाएगी। उपभोक्ता अपने जरूरत भर की बिजली खुद बना सकेंगे। उपयोग से अधिक बिजली विद्युत निगम को बेंच भी सकते हैं या बदले में उससे बिजली भी ले सकते हैं। योजना में उपभोक्ता आसानी से लाभ प्राप्त कर लें इसके लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। विद्युत निगम के अनुसार, योजना के तहत बिजली उपभोक्ता 10 किलोवाट तक का सोलर प्लांट लगवा सकते हैं। सोलर प्लांट सरकार की ओर से निर्धारित फर्म से खरीदने पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

योजना के तहत किलोवाट के आधार पर उपभोक्ताओं को धनराशि देनी होगी। एक किलोवाट के प्लांट पर 20 हजार, दो पर 40 हजार, तीन पर 72 हजार, चार पर 1.32 लाख, पांच पर 1.67 लाख, छह पर 2.22 लाख, सात पर 2.77 लाख, आठ तक 2.92 लाख, नौ पर 3.42 लाख और दस किलोवाट पर 3.92 लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ऐसे करें आवेदन
- बिजली उपभोक्ताओं को पहले https://pmsuryaghar.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद वह पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन करेंगे। विद्युत वितरण निगम के अधिकारी आवेदन की जांच कर सहमति देंगे। सहमति के बाद उपभोक्ताओं को फर्म का चयन कर रुफटाफ लगवाने के लिए आवेदन करना होगा। सोलर प्लांट लगने के बाद उसकी फोटो अपलोड करनी होगी। विद्युत निगम के अधिकारी पैनल की जांच कर नेट मीटर लगाकर कमीशन प्रमाण देंगे। इसके बाद उपभोक्ता को ऑनलाइन सब्सिडी के लिए आवेदन करना होगा। सभी जानकारियां सही मिलने के बाद उपभोक्ता के बैंक खाते में सब्सिडी भेज दी जाएगी।

...
विद्युत वितरण खंड लक्ष्य
प्रथम 1721
द्वितीय 7865
तृतीय 5800
हर्रैया 6208
...
कोट
पीएम सूर्य घर योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपभोक्ताओं के पास जितने किलोवाट का बिजली कनेक्शन है, उतने ही किलोवाट के सोलर प्लांट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-रामदास, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed