{"_id":"65d258d61ac828ce870037e4","slug":"construction-of-cowshed-begins-500-cows-will-be-protected-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111676-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोशाला का निर्माण शुरू, 500 गोवंश होंगे संरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोशाला का निर्माण शुरू, 500 गोवंश होंगे संरक्षित
Mon, 19 Feb 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
1.82 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी गोशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार। नगर पंचायत के जेपीनगर वार्ड में कान्हा गोशाला का निर्माण शुरू हो गया है। रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राणा व अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह ने शिलान्यास किया। इसकी क्षमता करीब 500 गोवंशों को संरक्षित करने की होगी।
अब तक नगर पंचायत में निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने के लिए गोशाला नहीं थी। ऐसे में गोवंशों को पकड़कर ब्लॉक के माध्यम से ग्राम पंचायतों में स्थित आश्रय स्थलों पर संरक्षित कराया जाता था। मगर, इनकी क्षमता कम होने के चलते कई बार ब्लॉक अधिकारी मना कर देते थे। इस समस्या का स्थायी समाधान अब हो जाएगा।
ईओ कीर्ति सिंह ने बताया कि गोशाला निर्माण प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। धन आवंटित होते ही निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। अध्यक्ष नीलम ने बताया कि शासन से 1.82 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई। निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे नगर पंचायत में घूम रहे निराश्रित मवेशियों को संरक्षण मिलेगा। इसे जिले की आदर्श गोशाला बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर नंदलाल मिश्रा, अरविंद कुमार, आशीष कुमार सिंह, संदीप कुमार, विरेंद्र कुमार, तुलसीराम, रामकरण, राजेश पांडेय, राज कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।