फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Construction of bridge at Tighra Ghat of Manorama River begins at a cost of Rs 15.74 crore.

UP: मनोरमा नदी के तिघरा घाट पर 15.74 करोड़ से पुल निर्माण शुरू,15 गांवों को सीधा लाभ- बड़ी आबादी को होगा फायदा

Sat, 08 Aug 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 01:40 AM IST
सार

ग्रामीणों के अनुसार, तिघरा घाट पर पुल नहीं होने से लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही थी। यह घाट कई गांवों को ब्लॉक मुख्यालय और मुंडेरवा-कुदरहा मार्ग से जोड़ता है। करीब 10 से 12 गांवों के लोग रोजाना यहां से होकर गुजरते हैं। पहले ग्रामीणों ने अस्थायी व्यवस्था कर नदी पार करने का रास्ता बनाया था, लेकिन बाढ़ में मिट्टी कटने के बाद यह मार्ग भी बंद हो गया।

विज्ञापन
Construction of bridge at Tighra Ghat of Manorama River begins at a cost of Rs 15.74 crore.
मनोरमा नदी के तिघरा घाट पर पुल निर्माण शुरू संवाद - फोटो : 1

विस्तार

महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कुदरहा ब्लॉक में मनोरमा नदी के तिघरा घाट पर बहुप्रतीक्षित पक्के पुल का निर्माण शुरू हो गया है। पुल निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद से पायलिंग का काम चल रहा है। परियोजना को 30 सितंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, तिघरा घाट पर पुल नहीं होने से लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही थी। यह घाट कई गांवों को ब्लॉक मुख्यालय और मुंडेरवा-कुदरहा मार्ग से जोड़ता है। करीब 10 से 12 गांवों के लोग रोजाना यहां से होकर गुजरते हैं। पहले ग्रामीणों ने अस्थायी व्यवस्था कर नदी पार करने का रास्ता बनाया था, लेकिन बाढ़ में मिट्टी कटने के बाद यह मार्ग भी बंद हो गया।
विज्ञापन


पुल बनने से ग्रामीणों को अब लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वर्तमान में लोग लालगंज-कुदरहा मार्ग से घूमकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचते हैं। नया पुल बनने के बाद करीब पांच किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ : तिघरा घाट पर बनने वाला पुल तिघरा, टिटिहरी, दैजी, बभनी, मसुरिहा, बिजवलिया, गौरा, रोहारी, नाऊडाड़, अमरौना, अकेला, चंदरपुर, तुलसीपुर और कड़सरी मिश्र सहित कई गांवों के लोगों के लिए उपयोगी होगा। इससे क्षेत्र में आवागमन के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed