{"_id":"5d45caf88ebc3e6d1323afef","slug":"conspirators-arrested-basti-news-gkp316423176","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुन्नस में प्रतिद्वंदी व्यवसायी कराया हमला, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुन्नस में प्रतिद्वंदी व्यवसायी कराया हमला, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार अभियुक्त।-
- फोटो : BASTI
फोटो
खुन्नस में प्रतिद्वंद्वी व्यवसायी पर कराया हमला, तीन गिरफ्तार
लूट का रूप देने के लिए झोला छीनने का प्रयास, 31 जुलाई की रात बभनान में मारी थी गोली
32 बोर का एक पिस्टल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बभनान कस्बे के वार्ड नंबर आठ में स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला करने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पकड़े गए तीनों ने बताया कि पुरानी खुन्नस निकालने और व्यापार में हुए घाटे को पूरा करने के लिए रुपये लूटने की नीयत से योजना बनाई। सुपारी देकर बदमाशों से हमला कराया गया। हमलावर अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
एसपी पंकज कुमार ने शनिवार को कैंप कार्यालय पर वारदात का खुलासा किया। बताया कि इस पूरी घटना को अंजाम देने में सात लोगों ने भूमिका निभाई थी। पकड़े गए आरोपी सराफा व्यवसायी सूरज सोनी उर्फ तक्षराज सोनी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वादी परमेश्वर सोनी से उसकी कहासुनी हो गई थी। इस दौरान परमेश्वर सोनी ने मुझे काफी बेइज्जत किया था। उसी का बदला लेने के लिए वार्ड नंबर नौ बभनान निवासी मोहित मिश्रा से मिला और उसे पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों वार्ड नंबर चार निवासी गुड्डू सोनी से मिले। पुलिस के अनुसार गुड्डू सोनी उर्फ महेश सोनी हत्या के प्रयास में जारी वारंट में जेल भेजा गया था। इनमें गुड्डू हाल में ही जेल से छूटा था। पकड़ में आने के बाद सूरज व मोहित ने बताया कि जेल में उसकी हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ दिलीप मनिकापुर थाना कप्तानगंज से मुलाकात हुई। इसी सिलसिले में सूरज मिश्रा निवासी रामेश्वरपुरी से भी मिले। सोनू, सूरज ने दो अन्य लोगों की मदद से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में कप्तानगंज मनिकापुर निवासी सोनू उर्फ दिलीप सोनी और कोतवाली के रामेश्वरपुरी निवासी सूरज मिश्रा हैं। दो अन्य अज्ञात आरोपितों की तलाश की जा रही है। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी पंकज, सीओ हर्रैया राहुल पांडेय व थाना प्रभारी गौर अनिल कुमार दूबे मौजूद रहे।
सात में तीन गिरफ्तार
बभनान में हुई वारदात में शामिल सात लोगों में से दो के नाम अभी सामने नहीं आ सके हैं। इनमें से सूरज सोनी उर्फ तक्षराज सोनी निवासी वार्ड आठ बागेश्वरनगर, बभनान, मोहित मिश्रा उर्फ प्रियांशु निवासी वार्ड नौ दीनदयाल नगर बभनान और गुड्डू सोनी उर्फ महेश सोनी निवासी वार्ड नंबर चार भगतसिंह नगर बभनान को शनिवार की दोपहर करीब सवा दो बजे गौर रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी से गिरफ्तार कर लिया गया है।